17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा पद्रेश ने कहा चुनावी दौरे पर प्रधानमंत्री, चार साल के बाद फिर से याद आया यूपी

सपा पद्रेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने लगाए आरोप, पीएम मोदी-सीएम योगी ने सूबे को किया बार्बाद, 2019 में भाजपा की हार तय

3 min read
Google source verification
SP state president attacks on pm narendra modi news in hindi

सपा पद्रेश ने कहा चुनावी दौरे पर प्रधानमंत्री, चार साल के बाद फिर से याद आया यूपी

कानपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि पिछले चार साल वो विदेश घूमते रहे। लोकसभा चुनाव में यूपी में हार की आहट देख अब प्रदेश की याद आई है और झूठे वादे कर जनता को फिर बलगराने की कोशिश कर रहे हैं। पर अब ऐसा नहीं होने वाला। सूबे की जनता इनके जुमलों को भलीभांति जान चुकी है और 2019 के महागठबंधन के पक्ष में मतदान कर इन्हें गुजरात के लिए रवाना कर देगी। नरेश उत्तम ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार ने बेहतर योजनाएं बनाई और जमीन पर उतरा, प्रदेश को विकास के पथ पर लेकर गए। लेकिन पीएम मोदी और सीएम योगी ने सूबे को बर्बाद कर दिया है। अपराध चरम पर है। बेराजगार, किसान, मजदूर परेशान हैं तो महिलाएं असुरक्षित।

एक फैक्ट्री का नाम ही बतादें प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के लिए 60 हजार करोड़ रुपये की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ं उनके साथ गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के गवर्नर राम नाइक और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। पीएम ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर जुबानी तंज कसा तो विपक्ष ने भी पलटवार किया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेंश उत्तम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यूपी के दौरे कर रहे है। पर वो यह बताएं कि अभी तक प्रदेश के लिए क्या किया, क्या दिया। कितने उद्योग लगवाए, गंगा का पानी कितना साफ हुआ। बेराजगारी कितनी कम हुई, किसानों की आत्महत्याएं कमी के बजाए बढ़ोतरी क्यों आई। पर वो इन प्रश्नों का जवाब नहीं देंगे। विदेश दौरों के बाद लोकसभा चुनाव की आहट देख यूपी में खिसकी जमीन को वापस पाने के लिए फिर से जनता को जुमलों के जरिए गुमराह कर वोट लेकर दिल्ली की सत्ता परद काबिज होना चाहते हैं। लेकिन 22 करोड़ लोग अब इनके बहकावे में नही आने वाले। भाजपा की 2019 में हार तय है और दिल्ली में सेकुलरवादियों की सरकार बनने वाली है।

इस लिए याद आने लगा है यूपी
नरेश उत्तम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें मालूम है कि चुनाव कब होगा। इसीलिए वह और भाजपा के लोग चुनाव प्रचार पर निकल पड़े हैं। बेहतर होता कि हमें और जनता को भी बता देते। नरेश उत्तम ने कहा कि सपा-बसपा के तालमेल की बात चलने के बाद उनके हाथ घुमाने का तरीका बदल गया है और यूपी याद आने लगा है। कहा, जनता भी लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रही है और इस बार नया प्रधानमंत्री बनाएगी। सपा की तैयारियों के सवाल पर नरेश उत्तम ने कहा कि हम तैयारी करेंगे, लेकिन बताएंगे नहीं। अगर बता दिए होते तो उपचुनाव नहीं जीत पाते। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के सवाल पर कहा कि भाजपा के लोग चाहे जितने फीते काट लें, एक्सप्रेस-वे परियोजना हमारी ही रहेगी।

झूठ बोलते हैं प्रधानमंत्री
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने कन्नौज की अपनी रैली में कहा कि था कि अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव पर हमला करवाने वाली कांग्रेस के साथ गद्दी के मोह में गठबंधन किया है। उनका यह आरोप तर्कसंगत नहीं है। नरेश उत्तम ने बताया कि 1987 में जब मुलायम प्रदेश में क्रांति रथ निकाल रहे थे, तब बांदा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। उस वक्त हम भी उनके साथ थे। भाजपा व संघ के लोग झूठ और घृणा की राजनीति करते हैं। जबकि समाजवादी पार्टी सबको साथ लेकर चलती है। नरेश उत्तम ने कहा चार के कार्यकाल के दौरान नफरत की बीज बोए गए। लोगों को मारा जा जा रहा है। जबकि सपा सरकार में ऐसा नहीं था।