26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2026: भारत को एक और पदक, तजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉट पुट में जीता सिल्वर मेडल

Tajinderpal Singh Toor Silver medal: एशियन गेम्स 2026 में तजिंदरपाल सिंह तूर ने पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। हालांकि लगातार तीसरे गोल्ड मेडल का उनका सपना अधूरा रह गया।
2 min read
Google source verification
Tajinderpal Singh Toor Win Silver in Asian games 2026.

तजिंदरपाल सिंह तूर (Photo - IANS)

Tajinderpal Singh Toor wins shot put silver: एशियन गेम्स 2026 में तजिंदरपाल सिंह तूर ने शनिवार को पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल जीतने का उनका सपना अधूरा रह गया। तजिंदरपाल सिंह तूर ने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स और 2023 हांगझोऊ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

तजिंदरपाल सिंह तूर ने अपने अभियान की शुरुआत गोल्ड मेडल के लक्ष्य के साथ की थी, हालांकि उनका प्रदर्शन इसके लिए पर्याप्त नहीं रहा। 31 वर्षीय तजिंदरपाल सिंह तूर ने अपने पहले प्रयास में 20.06 मीटर का थ्रो किया। इसके बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में इसे सुधारकर 20.26 मीटर किया। उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में 20.64 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

मोहम्मदरेज़ा तैयबी ने तोड़ा रिकॉर्ड

ईरान के मोहम्मदरेज़ा तैयबी ने 20.81 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता और नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने तजिंदरपाल सिंह तूर के 20.75 मीटर के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। भारतीय एथलीट तजिंदरपाल सिंह तूर ने यह रिकॉर्ड 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में अपना पहला गोल्ड मेडल जीतते समय बनाया था। सऊदी अरब के मोहम्मद टोलू ने अपने तीसरे प्रयास में 20.48 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

गुलवीर सिंह और यूनुस शाह ने फाइनल में बनाई जगह

भारत के गुलवीर सिंह और यूनुस शाह ने पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। गुलवीर ने हीट-2 में 3:45.79 के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि यूनुस ने भी हीट-1 में 3:45.77 के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। अब दोनों भारतीय एथलीट परसों यानी सोमवार को होने वाले 1500 मीटर फाइनल में हिस्सा लेंगे।

इससे पहले, भारत ने शनिवार को एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। हाफ टाइम तक भारत 17-18 से पीछे था, लेकिन ब्रेक के बाद टीम ने शानदार वापसी की। भारत ने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल करते हुए मुकाबले का रुख अपने पक्ष में कर लिया। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने भी एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीता है।