26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत ने पहले हाफ में पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में कैसे की वापसी? गोल्ड मेडलिस्ट जयदीप का खुलासा

Asian Games 2026: एशियन गेम्‍स 2026 के कबड्डी इवेंट के फाइनल में भारत पहले हाफ में पिछड़ गया था। लेकिन, इसके बाद दूसरे हाफ में ऐसी वापसी की फिर पिछे मुड़कर नहीं देखा। आखिर ऐसा कैसे हो सका इसका खुलासा टीम के खिलाड़ी जयदीप ने किया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Sep 26, 2026

Asian Games 2026

एशियन गेम्‍स में गोल्‍ड मेडल जीतने वाले जयदीप दहिया। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/SportsUniv7)

Asian Games 2026: भारत और ईरान के बीच शनिवार को एशियन गेम्‍स 2026 में कबड्डी इवेंट का फाइनल खेला गया। इस मुकाबले के पहले हाफ में भारत ईरान से 17-18 से पिछड़ गया था, लेकिन फिर जोरदार वापसी करते हुए गोल्‍ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया। गोल्ड मेडलिस्ट बने जयदीप ने भारत के लिए एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर खुशी जताते हुए खुलासा किया कि टीम ने उम्मीदों के प्रेशर को कॉन्फिडेंस के साथ संभाला। उन्‍होंने कहा कि सभी को पूरा विश्वास था कि वे वापसी कर सकते हैं।

भारत ने आइची-नागोया में 2026 एशियन गेम्स में पुरुषों की कबड्डी कॉम्पिटिशन में रोमांचक प्रदर्शन किया, शनिवार को टोकाई सिटिजन्स जिम्नेजियम में एक कड़े मुकाबले वाले फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर अपने टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव किया और कबड्डी में अपना नौवां एशियन गेम्स गोल्ड मेडल जीता।

'इसलिए थोड़ा प्रेशर था'

जयदीप ने बताया कि मैं अपने देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर बहुत खुश हूं। अपने देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है। देश हमसे गोल्ड मेडल की उम्मीद कर रहा था, इसलिए थोड़ा प्रेशर था। हमें भरोसा था कि हम वापसी करेंगे। अब हम ओलंपिक्स में जाना चाहते हैं और ओलंपिक्स में अपने देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। ईरान ने भी हमसे सीखा है। मैं यह मेडल अपने भाई को डेडिकेट करूंगा।

'गोल्ड जीतना भारत के लिए बहुत जरूरी था'

भारतीय पुरुष कबड्डी खिलाड़ी देवांक ने कहा कि मैं भगवान का बहुत शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने हमारा साथ दिया और हमें इतना अच्छा खेलने में मदद की। दूसरी बात, मैं टीम, कोच और कैप्टन को मुझ पर भरोसा करने और मुझे खेलने का मौका देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हमने जितना अच्छा परफॉर्म किया, उससे पूरी टीम बहुत खुश है। गोल्ड जीतना भारत के लिए बहुत जरूरी था और अब जब हमने इसे हासिल कर लिया है, तो हर कोई खुश है।

'हर कोई हमसे गोल्ड वापस लाने की उम्मीद कर रहा था'

मैं यह गोल्ड मेडल पूरे भारत देश को डेडिकेट करना चाहता हूं, क्योंकि घर पर हर कोई हमसे गोल्ड वापस लाने की उम्मीद कर रहा था और हमने वह कर दिखाया। बता दें कि मैच में जैसे-जैसे आखिरी सेकंड बीतते गए, ईरान को वापसी का कोई रास्ता नहीं मिला और भारत ने 40-34 से जीत हासिल करके गोल्ड मेडल पक्का किया और एशियन गेम्स में बिना हारे अपना कैंपेन खत्म किया।