अन्य खेल

सिंधु ने लिया ओलिंपिक में मिली हार का बदला,श्रीकांत ने भी बनाई अंतिम चार में जगह

कैरोलिना मॉरिन ने रियो ओलिंपिक खेलों में सिंधु को फाइनल में हराकर रजत पदक तक संतुष्ट रहने के लिए मजबूर किया था ।

2 min read
सिंधु ने लिया ओलिंपिक में मिली हार का बदला,श्रीकांत ने भी बनाई अंतिम चार में जगह

नई दिल्ली । भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंधु शुक्रवार को महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी और स्पेन की दिग्गज कैरोलिना मारिन को मात दी। वहीं एक दूसरे मुकाबले में अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखते हुए भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने शुक्रवार को मलेशिया ओपन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

श्रीकांत ने जीता क्वार्टर फाइनल

वर्ल्ड नंबर-7 श्रीकांत अब अपने पहले मलेशिया ओपन खिताब से दो कदम दूर हैं।श्रीकांत ने पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के ब्राइस लेवरदेज को मात दी। उन्होंने ब्राइस को वर्ल्ड नंबर-22 ब्राइस को 39 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-18, 21-14 से मात दी।अंतिम-4 में अब श्रीकांत का सामना जापान के वर्ल्ड नंबर-11 केंटो मोमोटा से होगा। दोनों के बीच अब तक आठ मुकाबले खेले जा चुके हैं और इसमें मोमोटा ने 5-3 से बढ़त हासिल कर रखी है।

दोनों खिलाड़ियों ने दी एक दूसरे को बराबरी की टक्कर

वर्ल्ड नंबर-3 सिंधु ने वर्ल्ड नंबर-6 मारिन को 53 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे गेमों में 22-20, 21-19 से हराया।पहले गेम में दोनों के बीच बराबरी की टक्कर देखी गई। ऐसे में सिंधु और मारिन के बीच स्कोर 20-20 से बराबर हो गया।यहां सिंधु ने दो अंक लेकर पहला गेम 22-20 से जीत लिया।इसके बाद, सिधु ने दूसरे गेम में अच्छी शुरुआत करते हुए 12-6 से बढ़त बना ली। मारिन ने हालांकि, अच्छी वापसी करते हुए सिंधु के खिलाफ स्कोर 16-14 कर लिया।

ओलंपिक में हार गई थी सिंधु
गौरतलब है कि कैरोलिना मॉरिन ने रियो ओलिंपिक खेलों में सिंधु को फाइनल में हराकर रजत पदक तक संतुष्ट रहने के लिए मजबूर किया था. रियो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने वर्ल्ड नम्बर-39 और स्थानीय खिलाड़ी यिंग यिंग ली को मात देकर मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्‍वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी. वर्ल्ड नम्बर-3 सिंधु ने यिंग को 32 मिनट तक चले मैच में सीधे गेमों में 21-8, 21-14 से मात दी थी ।

ये भी पढ़ें

बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद पहली बार बल्लेबाजी करने वाले हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ,सैमी आये सपोर्ट में
Published on:
29 Jun 2018 07:03 pm
Also Read
View All
विनेश फोगाट का टूटा एशियन गेम्स खेलने का सपना, ट्रायल्स में हारने के बाद WFI अध्यक्ष को किया यह इशारा, Video वायरल

Vinesh Phogat को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एशियन गेम्स 2026 के सेलेक्शन ट्रायल में ले सकेंगी हिस्सा

Vinesh Phogat Comback: रेसलर विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, WFI को फटकार, एशियन गेम्स के ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति मिली

विनेश फोगाट की याचिका पर हाईकोर्ट का डब्ल्यूएफआई को नोटिस, त्काल राहत देने से इनकार, 6 जुलाई को अगली सुनवाई

Thailand Open 2026: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट, इतिहास रचने से मात्र एक कदम दूर