नई दिल्ली । वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी ने बाल टेम्परिंग मामले में आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ के साथ हो रही घटनाओं को लेकर मीडिया की आलोचना की है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, सैमी ने कहा है कि मीडिया को बाल टेम्परिंग मामले से बाहर आना चाहिए और स्मिथ को फिर से अपना क्रिकेट करियर शुरू करने देना चाहिए। स्मिथ और सैमी कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग में खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ी लीग के टोरंटो नेशनल्स टीम का हिस्सा हैं, जिसके कप्तान सैमी हैं।