अन्य खेल

कोविड ब्रेक में ग्रेट ब्रिटेन जाकर ट्रेनिंग करना मेरा सबसे अच्छा कदम : सिंधू

-सिंधू इस समय ग्रेट ब्रिटेन ट्रेनिंग में कर रही हैं। थाईलैंड में होने वाले टूर्नामेंट से पेशेवर बैडमिंटन में वापसी करेंगी।-थाईलैंड में दो टूर्नामेंट खेले जाने हैं जिसमें से पहला टूर्नामेंट 12 से 17 जनवरी के बीच खेला जाएगा।-सिंधू ने आखिरी टूर्नामेंट 11 से 15 मार्च के बीच ऑल इंग्लैंड ओपन के तौर पर खेला था।
2 min read
Jan 01, 2021
sindhu.jpg

नई दिल्ली। विश्व चैम्पियन महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू (PV Sindhu) ने कहा है कि कोविड-19 (Covid-19) ब्रेक के दौरान ट्रेनिंग के लिए ग्रेट ब्रिटेन जाना उनका सबसे अच्छा कदम था। सिंधू अक्टूबर में ग्रेट ब्रिटेन गई थीं और तब से वहीं ट्रेनिंग कर रही हैं। थाईलैंड में होने वाले टूर्नामेंट से पेशेवर बैडमिंटन मे वापसी करेंगी। थाईलैंड (Thailand Open) में दो टूर्नामेंट खेले जाने हैं जिसमें से पहला टूर्नामेंट 12 से 17 जनवरी के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा टूर्नामेंट 19 से 24 जनवरी के बीच खेला जाना है।

सिंधू ने कहा, मैं कहूंगी कि ग्रेट ब्रिटेन आना मेरा सबसे अच्छा मूव रहा है, खासकर भारत में कोविड-19 के कारण लगे ब्रेक के चलते। यहां मौसम काफी ठंडा लेकिन मैं ट्रेनिंग सेशन का लुत्फ ले रही हूं। सिंधू ने आखिरी टूर्नामेंट 11 से 15 मार्च के बीच ऑल इंग्लैंड ओपन के तौर पर खेला था। उन्होंने कहा, मैं ब्रेक के बाद अपने पहले टूर्नामेंट में खेलने को तैयार हूं। हां, मानसिकता एक पहलू है। इतने लंबे ब्रेक के बाद हर किसी को धैर्य रखने की जरूरत है।

सिंधू की विश्व रैंकिंग सात है इसका मतलब है कि वह टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। यह ओलम्पिक पहले 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच खेले जाने थे लेकिन कोविड-19 के कारण उन्हें एक साल के लिए स्थागित कर दिया गया है। वह हालांकि अच्छा प्रदर्शन करते हुए शीर्ष पांच में जगह बनाना चाहेंगी।

उन्होंने कहा, निश्चित तौर पर 2021 में अच्छा करने को तैयार हूं जो ओलिम्पक साल है। मैं उम्मीद करती हूं कि मेरा साल अच्छा होगा और मैं थाईलैंड ओपन के साथ जीत के साथ शुरुआत करूंगी।

Published on:
01 Jan 2021 10:29 pm
Also Read
View All
CWG 2026: एक भी एथलीट नहीं पार कर पाया क्वालीफिकेशन मार्क, फिर कैसे 3 भारतीयों को मिला फाइनल का टिकट

CWG 2026: आज नीरज चोपड़ा का जेवलिन फाइनल, 10 भारतीय मुक्केबाज भी रिंग में, देखें भारत के मैचों का पूरा शेड्यूल

CWG 2026: देश की उम्मीदों को झटका, महिलाओं के 86 किग्रा वेटलिफ्टिंग फ़ाइनल में मार्टिना देवी मैबम मेडल से चूकीं

क्वालीफाइंग राउंड में 80 मीटर भी पार नहीं कर पाये नीरज चोपड़ा, बोले – हालात मुश्किल थे, लेकिन खुशी है कि तीनों भारतीय फाइनल में हैं

Neeraj Chopra CWG 2026: नीरज चोपड़ा का निराशाजनक प्रदर्शन, नहीं पार कर पाये क्वालिफिकेशन मार्क, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने फेंका 78.63 मीटर भाला