scriptसंगीता फोगाट से शादी करते ही स्टार पहलवान बजरंग पूनिया को मिली बड़ी खुशखबरी | wrestler bajrang punia one month training camp in the usa approved | Patrika News

संगीता फोगाट से शादी करते ही स्टार पहलवान बजरंग पूनिया को मिली बड़ी खुशखबरी

locationनई दिल्लीPublished: Nov 29, 2020 10:17:16 am

-स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने बबीता फोगाट की छोटी बहन संगीता फोगाट से रचाई शादी।-संगीता फौगाट व बजरंग पूनिया का रिश्ता एक वर्ष पहले 24 नवंबर 2019 को पक्का हुआ था। पहले दोनों की शादी वर्ष 2020 में होने वाले ओलंपिक गेम्स के बाद होनी थी।-संगीता व बजरंग पूनिया ने पारंपरिक रीति-रिवाज व बिना दान दहेज के शादी कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

,

,

 

नई दिल्ली। कोरोना काल के बीच बीते 26 नवंबर को पहलवान संगीता फोगाट (Sangeeta Phogat) और स्टार पहलवान बजरंग पूनिया (Star wrestler Bajrang Punia) हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। दरअसल, संगीता फोगाट ने बजरंग पूनिया से शादी रचा ली है। इतना नहीं बजरंग के संगीता से शादी रचाने के बाद तुरंत बाद उन्हें एक बड़ी खुशखबरी भी मिली है।

bagran_poonia-1.jpg

दरअसल, मिशन ओलिंपिक प्रकोष्ठ ने टोक्यो ओलंपिक में भारत की पदक उम्मीद बजरंग पूनिया को अमरीका में एक महीने के अभ्यास शिविर में शामिल होने की इजाजत दे दी है। यह शिविर 4 दिसबंर से 3 जनवरी तक मिशिगन में चलेगा और इस पर 14 लाख रुपए खर्च आएगा। कोरोना काल के बीच अभ्यास सत्र बहाल होने के बाद बजरंग सोनीपत के साइ सेंटर में अभ्यास कर रहे हैं। वह अपने कोच एमजारियोस बेंटिनिडिस और फिजियो धनंजय के साथ अमरीका जाएंगे। वह पहले ही टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

 

bagran_poonia.jpg

द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फौगाट की सबसे छोटी बेटी संगीता फौगाट बुधवार रात को पदमश्री पहलवान बजरंग पूनिया के साथ परिणय सूत्र में बंध गई। महावीर फौगाट के पैतृक गांव बलाली में शादी समारोह का आयोजन किया गया। मूलरूप से झज्जर जिले के गांव खुड्डन तथा वर्तमान में सोनीपत निवासी पहलवान बजरंग पूनिया की उपलब्धियों को देखते हुए सरकार द्वारा वर्ष 2019 में पदमश्री से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2019 में ही बजरंग पूनिया को राजीव गांधी खेल रत्न तथा वर्ष 2015 में उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

 

bagran_poonia-2.jpg

संगीता फौगाट व बजरंग पूनिया का रिश्ता एक वर्ष पहले 24 नवंबर 2019 को पक्का हुआ था। पहले दोनों की शादी वर्ष 2020 में होने वाले ओलंपिक गेम्स के बाद होनी थी। लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते ओलंपिक गेम्स स्थगित कर दिए गए। ऐसे में दोनों के स्वजनों द्वारा 25 नवंबर को ही दोनों की शादी करने का निर्णय लिया गया। संगीता व बजरंग पूनिया ने पारंपरिक रीति-रिवाज व बिना दान दहेज के शादी कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो