अन्य खेल

रेस के दौरान एक शख्स की बेवकूफी से हुआ हादसा, अचानक लड़खड़ा कर गिर गए कई राइडर्स

राइडर्स ब्रेस्ट और लैंडरन्यू के बीच रेस चल रही थी, इस दौरान एक हादसा हो गया और कई साइकिल सवार एक के बाद एक सड़क पर गिर गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2021, 10:16 AM IST
tour_de_france_cycle_race.png

कोरोना महामारी के कारण लोग लंबे समय से अपने घरोें में कैद थे। वहीं इवेंट्स और टूर्नामेंट्स भी बंद हो गए थे। अब लोग धीरे—धीरे फिर से नॉर्मल लाइफ की ओर लौट रहे हैं। कोरोना की वजह से स्थगित किए गए कई कार्यक्रमों का भी आयोजन दोबारा किया जा रहा है। कछ टूर्नामेंट्स में दर्शकों को भी टूर्नामेंट देखने की इजाजत दी गई है। कोरोना के मामले कम होने के बाद अब फ्रांस की लोकप्रिय साइकिल रेस ‘टूर डी फ्रांस’ (Tour de France) की भी शुरुआत हो चुकी है। हालांकि यह रेस पहले ही दिन चर्चा में आ गई। दरअसल, रेस के दौरान एक हादसा हो गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हादसे के साथ हुई रेस की शुरुआत
फ्रांस की पॉपुलर साइकिल रेस ‘टूर डी फ्रांस’ की शुरुआत हादसे के साथ हुई। यहां राइडर्स ब्रेस्ट और लैंडरन्यू के बीच रेस चल रही थी, इस दौरान एक हादसा हो गया और कई साइकिल सवार एक के बाद एक सड़क पर गिर गए। यह सब एक रेस देखने आए एक व्यक्ति की बेवकूफी के कारण हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्रैक पर साइन बोर्ड लेकर खड़ा हो गया युवक
जब रेस शुरू हुई तो एक युवक साइकिल रेस के ट्रैक पर साइन बोर्ड लेकर खड़ा हो गया। ट्रैक पर साइन बोर्ड लेकर खड़े युवक ने रेस में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आते हुए नहीं देखा। ऐसे में साइकिल सवार मार्टिन बोर्ड से टकराए और बैलेंस बिगड़ने से गिर गए। इसके बाद उनके पीछे चल रहे कई साइकिल सवार एक-एक कर सड़क पर गिरते चले गए। रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में करीब 20 राइडर्स अपना बैलेंस खो बैठे। वहीं कुछ राइडर्स खुद को संभालते हुए आगे बढ़ गए। वहीं कुछ को चोट लगने की वजह से रेस से बाहर होना पड़ा।

फिनिश लाइन से पहले हुआ एक और हादसा
वहीं रेस के दौरान एक और हादसा हुअरा। दरअसल, फिनिश लाइन से सिर्फ 6 किलोमीटर पहले कई साइकिल सवार गिरते हुए रेस से बाहर हो गए। रेस के दौरान हुए इन हादसों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इन वीडियो को शेयर कर रहे हैं। साथ ही इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई लोगों ने ऐसे 'बेवकूफ' दर्शकों को मैच से दूर रहने की अपील की।

Updated on:
28 Jun 2021, 10:16 AM IST
Published on: