
CWG 2026, Rishikanta Singh weightlifter biography: ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (CWG 2026) में भारत के एक होनहार एथलीट ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस खिलाड़ी का नाम है ऋषिकांत सिंह (Chananambam Rishikanta Singh)। ऋषिकांत ने कुल 264 किग्रा वजन उठाकर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। आइए जानते हैं कि भारत की झोली में सिल्वर मेडल डालने वाले ये शानदार वेटलिफ्टर आखिर कौन हैं और उनका सफर कैसा रहा है।
ऋषिकांत सिंह मूल रूप से मणिपुर के इम्फाल वेस्ट के रहने वाले हैं। खेल के प्रति उनका जुनून बचपन से ही था, लेकिन उनकी असली प्रतिभा इंडियन आर्मी (Indian Army) के स्पोर्ट्स सेटअप से जुड़ने के बाद निखर कर सामने आई। सेना की कड़ी ट्रेनिंग, बेहतरीन सुविधाओं और अनुशासन ने उन्हें आज भारत के सबसे भरोसेमंद और होनहार हल्के वजन (लाइटवेट) वाले वेटलिफ्टर्स में से एक बना दिया है।
ग्लासगो के वेटलिफ्टिंग एरीना में ऋषिकांत ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 119 किलो और तीसरे प्रयास में 121 किलो वजन उठाकर स्नैच का नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। फिलहाल उन्हें मोहम्मद अनिक से कांटे की टक्कर मिल रही है, जिन्होंने भी 121 किलो वजन उठाया है। मेडल का रंग 'क्लीन एंड जर्क' राउंड के बाद तय होना था, जिसमें भी वो सफल रहे और सिल्वर अपने नाम किया।
ऋषिकांत रातों-रात स्टार नहीं बने हैं, इसके पीछे उनकी सालों की कड़ी मेहनत है। उनका सबसे पहला कदम था उनका साल 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) (55kg वर्ग) में अपना डेब्यू करना। उन्होंने अपने करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस साल 2025 में अहमदाबाद में हुई कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कुल 271 किलोग्राम (120 किलो स्नैच + 151 किलो क्लीन एंड जर्क) उठाकर गोल्ड मेडल जीतकर दी थी। साल 2024 की नेशनल चैंपियनशिप में 61kg वर्ग में खेलते हुए उन्होंने 124 किलो का नेशनल स्नैच रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, 2025 की वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उन्होंने 11वां स्थान (कुल 269 किलो) हासिल किया था। अब साल 2026 में उन्होंने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 264 किलो वजन उठाकर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है।