OTT

2 घंटे 2 मिनट की ये फिल्म कर देगी आपको हैरान, आखिर इसे क्यों नहीं मिली पहचान?

Controversial Film: आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले है। जिसे बॉलीवुड की सबसे विवादित फिल्म माना गया है आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या था जिसे...
2 min read
Jul 18, 2025
2 घंटे 2 मिनट की ये फिल्म कर देगी आपको हैरान, आखिर इसे क्यों नहीं मिली पहचान?
(फोटो सोर्स: लव सोनिया X)

Films: बॉलीवुड में कई फिल्में रिलीज से पहले या फिर बाद में विवादों में घिर जाती हैं। इन्हीं में से कुछ विवादों के बाद भी हिट हो जाती हैं। तो कुछ बुरी तरह फ्लॉप हो जाती है। तो आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले है। जिसे बॉलीवुड की सबसे विवादित फिल्म माना गया है। बता दें कि इसमें कई बड़े सितारे थे। फिर भी ये फिल्म गुमनामी में खो गई और अब सिर्फ OTT प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। इस फिल्म नाम है 'लव सोनिया' तो चलिए जानते हैं। आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या था जो इसे विवाद का सामना करना पड़ा।

आखिर इस फिल्म को क्यों नहीं मिली पहचान?

इस फिल्म के सुर्खियों में ना आने की सबसे बड़ी वजह इसकी कहानी थी। क्योंकि 'लव सोनिया' दो बहनों प्रीति और सोनिया की कहानी है। जिसमें प्रीति को उसके पिता पैसों के लालच में बेच देता है और छोटी बहन सोनिया को इस बारे में जब पता चलता है। तो वो उसे ढूंढने के लिए मुंबई के रेड-लाइट एरिया में चली जाती है। जहां जिस्मफरोशी का धंधा चलता है। बता दें कि इस फिल्म की कहानी इसके इर्द-घिर्द घुमती रहती है कि कैसे सोनिया अपनी बहन को ढूंढती है और उस दलदल से बाहर निकलती है। बता दें कि सोनिया के किरदार में मृणाल ठाकुर ने दमदार अभिनय किया है।

समाज की कड़वी सच्चाई से रूबरू करवाएगी ये फिल्म

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने फिल्म में विलेन यानी फैजल का रोल निभाया है। साथ ही ऋचा चड्ढा भी वहां काम करने वाली एक महिला का किरदार निभाती हैं। बता दें कि इस फिल्म में आपको कई ऐसे भी सीन देखने को मिलेंगे जो आपको झकझोर देंगे और कुछ सीन्स को देखते हुए आपको असहज भी महसूस होगा। ये मूवी आपको समाज की कड़वी सच्चाई से भी रूबरू कराती है। अगर आप भी इस मास्टरपीस मूवी को देखना चाहते हैं। तो ये OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर मौजूद है।


इस फिल्म के निर्देशक तबरेज नूरानी है। फिल्म 'लव सोनिया' साल 2018 में रिलीज हुई थी और फिल्म का प्रीमियर लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। इसमें मृणाल ठाकुर, अनुपम खेर, मनोज बाजपेयी, राजकुमार राव, फ्रीडा पिंटो, ऋचा चड्ढा और आदिल हुसैन जैसे कई बड़े सितारे मौजुद है।

Updated on:
18 Jul 2025 05:28 pm
Published on:
18 Jul 2025 05:28 pm