डेजी शाह ने इन अफवाहों पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि "सभी अफवाहों पर विराम लगाया, कहा मैं 'बिग बॉस' नहीं कर रही हूं। शायद कभी भी नहीं करूंगी। धन्यवाद।" बता दें कि डेजी के इस पोस्ट से ये साफ है कि वो न सिर्फ इस सीजन में, बल्कि भविष्य में भी 'बिग बॉस' में नजर नहीं आने वाली है। डेजी शाह के इस खुलासे के बाद से फैंस में मायूसी बनी हुई हैं। इसके साथ ही दूसरी ओर मेकर्स के लिए ये एक राहत की बात होगी है क्योंकि शो में आने वाली नई अफवाहों ने पहले ही शो के प्रचार में काफी हलचल मचा दी थी।