OTT

2 घंटे 31 मिनट के इस OTT के सफर में, जिन्दगी के सवालों का मिलेगा सारा जवाब

Hridayapoorvam: 2 घंटे 31 मिनट लंबी ये ओटीटी फिल्म एक ऐसा सफर है जो आपको जिंदगी के सारे सवालों के करीब ले जाएगा और ये एक ऐसा अनुभव होगा, जो आपको जिंदगी के प्रति नया दृष्टिकोण दे सकता है और आपके अंदर छिपे सवालों के जवाब दे सकता है…

2 min read
Sep 24, 2025
2 घंटे 31 मिनट के इस OTT के सफर में, जिन्दगी के सवालों का मिलेगा सारा जवाब
हृदयपूर्वम (फोटो सोर्स: X)

Hridayapoorvam: सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भावनाओं का भी अद्भुत संगम है। हाल ही में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'हृदयपूर्वम' इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही उम्मीद के मुताबिक कमाई न कर पाई हो, लेकिन अपनी मार्मिक कहानी और शानदार अभिनय के कारण दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी है, और अब, ये फिल्म आपके घर की स्क्रीन पर आने को तैयार है।

2 घंटे 31 मिनट के इस OTT के सफर

एक्टर मोहनलाल अभिनीत 'हृदयपूर्वम', सत्यन अंथिकड द्वारा निर्देशित, 28 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉस और रेटिंग भी मिली है। हालांकि, व्यावसायिक सफलता ना मिलने के बाद भी इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे और अब ये इंतजार खत्म होने को है, बता दें कि ये फिल्म 'हृदयपूर्वम' 26 सितंबर से JioCinema पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने की घोषणा से फैंस काफी एक्साइटेड है।

इसमें जिन्दगी के सवालों का मिलेगा सारा जवाब

फिल्म की कहानी कोच्चि में क्लाउड किचन चलाने वाले एक अमीर लेकिन अकेले और गुस्सैल बिजनेसमैन संदीप बालकृष्णन (मोहनलाल) की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है और अपनी समृद्धि के बाद, संदीप इमोशन्स को दबाकर रखता है और अकेलेपन से जूझता है। एक दिन, उसे हार्ट ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है, और उसे एक आर्मी ऑफिसर का दिल मिलता है।

बता दें कि दिल को सिर्फ एक अंग समझने वाले संदीप के जीवन में एक नया मोड़ तब आता है जब वो अपने हार्ट डोनर की बेटी की सगाई में शामिल होता है। सगाई टूटने की घटना और परिवार का उससे जूझना, संदीप को उस घर में कुछ समय बिताने के लिए मजबूर करता है। इस दौरान वो जीवन और भावनाओं के असली अर्थ को समझने लगता है।

हृदयपूर्वम' एक ऐसी फिल्म है जो आपको जिंदगी के प्रति एक नया नजरिया दे सकती है, और आप इस फिल्म को 26 सितंबर से JioCinema पर देख सकते हैं। हाल ही में मलयालम सिनेमा के लीजेंड और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित अभिनेताओं में से एक मोहनलाल को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान भारत के सर्वोच्च फिल्म सम्मान 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' से नवाजा गया।

Published on:
24 Sept 2025 03:50 pm