OTT

फेमस सिंगर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी, नहीं देने पर चल गई थीं गोलियां

Haryanvi Singer Gulzaar: हरियाणवी सिंगर गुलजार छानीवाला की बढ़ती लोकप्रियता उनके लिए मुसीबत बन गई। रंगदारी वसूलने के इरादे से बदमाशों ने उनके घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं थी, जिससे तब इलाके में सनसनी फैल गई थी।
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2025, 8:14 PM IST
Haryanvi singer Gulzaar,
हरियाणावी सिंगर गुलजार (फोटो सोर्स: सिंगर इंस्टाग्राम अकाउंट)

Gulzaar: हरियाणवी सिंगर गुलजार छानीवाला बेहद मशहूर गायक हैं। 2019 में उनका गाना 'जुग जुग जीवे' सुपरहिट रहा, जिसे यूट्यूब पर अब तक 67 करोड़ बार देखा जा चुका है। इस गाने की लोकप्रियता इतनी थी कि इस पर इंस्टाग्राम पर ढेर सारी रील्स बनीं।

27 साल के गुलजार, जिनका असली नाम आशीष शर्मा है, हरियाणा के भिवानी जिले से हैं। उनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 25 लाख फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 82 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

गुलजार ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में संगीत निर्माता के रूप में की थी। बाद में वे गीतकार के रूप में भी प्रसिद्ध हुए। उनके म्यूजिक वीडियो, जिनमें अक्सर एक कहानी होती है, उनकी लोकप्रियता का बड़ा कारण हैं। उनकी अनोखी शैली उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है।

सिंगर के मिलियन में व्यूज

2018 में गुलजार छानीवाला का पहला गाना "चार कड़े वाला" रिलीज हुआ था। इसी साल उनका एक और गाना "फाड़-फाड़" रिलीज हुआ, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया। इसके बाद उन्होंने कसूते, मेडल, मिडिल क्लास, ठंडी ठंडी, माफिया लव, यमराज, गॉडफादर, दौर और जीजा जैसे कई गाने रिलीज हुए, जिनके मिलियन में व्यूज हैं।

उनके गाने अपनी कहानियों और सामाजिक संदेश के लिए जाने जाते हैं, जो अक्सर युवाओं के जीवन, गांव की संस्कृति और सामाजिक मुद्दों को दर्शाते हैं। वह खुद अपने गाने लिखते हैं, कंपोज करते हैं और प्रोड्यूस करते हैं। उन्होंने हरियाणवी संगीत को एक क्षेत्रीय शैली से राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

2022 में गुलजार छानीवाला की फिल्म ‘डीजे वाले बाबू’ भी काफी हिट हुई थी। इनके हाई एनर्जी वाले गानों से लोग तुरंत कनेक्ट हो जाते हैं।

3 बदमाशों ने की थी फायरिंग

हाल ही में भिवानी में हुए टीचर मनीषा हत्याकांड के बाद गुलजार छानीवाला ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।

2021 में गुलजार के भिवानी स्थित घर पर 3 बदमाशों ने फायरिंग की थी और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने बताया था कि एक्टर की लोकप्रियता को देखते हुए ही उन्होंने रंगदारी मांगी थी।

Updated on:
26 Aug 2025, 8:14 PM IST
Published on: