Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक और विशाल पांंडे के थप्पड़ कांड पर अभिषेक कुमार ने रिएक्ट किया है। बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार ने भी समर्थ जुरैल को थप्पड़ मारा था। फैंस दोंनो काण्ड की तुलना कर रहे हैं।
Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच हुई घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। अरमान मलिक ने विशाल पांडे को थप्पड़ मारकर बिग बॉस के घर का अहम नियम तोड़ा था। शो के दर्शकों और कुछ सेलेब्स को उम्मीद थी कि इस गलती के लिए अरमान मलिक को घर से बेघर कर दिया जाएगा। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। बिग बॉस ने घरवालों पर निर्णय छोड़ दिया और अरमान घर से बेघर होने की बजाए पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हो गए। अब इस पूर मुद्दे की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। लोग अरमान को गलत बता रहे हैं और उसे घर से बेघर होने की बात कह रहे हैं। आम दर्शक से लेकर सेलेब्स तक हर कोई इस मुद्दे पर रिएक्ट कर रहे हैं।
बिग बॉस सीजन 17 में नजर आ चुके अभिषेक कुमार ने इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया है। अभिषेक कुमार जो इस साल खतरों के खिलाड़ी में नजर आनेवाले हैं, रोमानिया से शूट करके वापस मुंबई पहुंच चुके हैं। मुंबई में अभिषेक को हाल ही में लॉफ्टर शेफ्स के सेट पर देखा गया। यहां उनसे पैपराजी ने अरमान मलिक और विशाल पांडे के विवाद पर सवाल किया। पैप्स ने उनसे कहा कि भाई आपका थप्पड़ वाला कॉपी पेस्ट हो रहा? इसपर अभिषेक ने मुस्कुराते हुए अपने हाथों से इशारा किया कि क्या कर सकते हैं।