OTT

घर से बेघर होते ही आसिफ खान ने लव- स्काउट के रिश्ते का बताया सच, बोले- कई बार मैंने भी समझाया था

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' से बेघर होने के बाद कंटेस्टेंट आसिफ खान ने लव और स्काउट के रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि मैंने कई बार स्काउट को समझाया था कि गेम में बेहतर करने के लिए कई बार अकेले खेलने की जरूरत होती है।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2026, 7:22 AM IST
Asif Khan On Love- Scout Op Relationship Truth
आसिफ खान ने लव-स्काउट के रिश्ते पर की बात (Photo Source- JioHotstar)

Asif Khan On Love- Scout Op Relationship Truth: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में हर दिन नए समीकरण और रिश्ते बनते-बिगड़ते नजर आते हैं। शो से बाहर होने के बाद कंटेस्टेंट्स के इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आते हैं। हाल ही बेघर हुए कंटेस्टेंट आसिफ खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान घर के अंदर के कई राज खोले। इस दौरान उन्होंने सबसे चर्चित जोड़ी- लव गिल और स्काउट के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की और बताया कि शो के अंदर उनका रिश्ता किस तरह का था और गेम पर इसका क्या असर पड़ रहा था।

आसिफ खान ने तोड़ी लव- स्काउट के रिश्ते पर चुप्पी

आसिफ खान बीते रविवार वीकेंड का वार में घर से बेघर हो गए। अब वह बाहर आते ही मीडिया के सवालों के जवाब देने में बिजी हो चुके हैं। ऐसे में आसिफ खान से जब लव गिल और स्काउट के रिश्ते को लेकर बात की गई, तो उन्होंने उसका पूरा सच बताया।

आसिफ खान ने साफ शब्दों में कहा, "घर के अंदर लव और स्काउट के बीच का जो रिश्ता है, वह पूरी तरह से भाई-बहन वाला है और इसमें किसी भी तरह के संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है। सलमान सर के पूछने पर भी उन्होंने अपनी बात रखी थी।"

आसिफ ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह लोग कोई 26 साल पुराने दोस्त नहीं हैं, बल्कि शो के दौरान 50 दिन पहले ही आपस में मिले हैं। ऐसे में एक तीसरे व्यक्ति (थर्ड पर्सन) के तौर पर उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार समझाने की भी कोशिश की थी।

"मैंने सात-आठ बार समझाया था कि सोलो प्लेयर बनकर खेलें"

आसिफ ने आगे लव-स्काउट को लेकर कहा, "गेम के लिहाज से किसी एक के साथ बहुत ज्यादा जुड़ाव होने पर दूसरे के फैसले और गेम पर काफी असर पड़ता है, जिससे असली गेम बाहर नहीं आ पाता। उन्होंने खुलासा किया कि सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि कम से कम सात-आठ बार इस बारे में उन्होंने समझाया था। दुर्भाग्य से वह बातें शायद पूरी तरह टीवी पर या लाइव फीड में नहीं आ पाईं।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब काश्वी ने इस मुद्दे को उठाया, तो वह उनकी व्यक्तिगत पसंद थी। इसके अलावा अपनी निजी जिंदगी और पत्नी ज़ेबा का जिक्र करते हुए आसिफ ने कहा कि अगर उनके किसी एक्शन से उनकी पत्नी को बुरा लगता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उनकी खुद की है, और इसमें किसी तीसरे बाहरी इंसान को दखल देने का कोई हक नहीं है। अगर मेरे साथ ऐसा होता तो मैं मेरी पत्नी को कहता कि तुम्हें जो बोलना है वो मुझे बोलो किसी और को नहीं।

क्या है ये पूरा मामला

बता दें, बिग बॉस 20 में एक ऐसी जोड़ी है जिनका रिश्ता विवादों में आ गया है। लव गिल और स्काउट काफी अच्छे दोस्त है, जो शो में साफ देखा जा सकता है। अक्सर स्काउट को कभी लव के पैर तो कभी कंधे तो कभी गर्दन पर मसाज करते देखा जाता है। अक्सर दोनों एक दूसरे को भाई-बहन कहते हैं और जब स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी वीकेंड का वार में आई थीं तो उन्होंने स्काउट को कुछ न बोलकर लव गिल के कैरेक्टर पर आरोप लगाए थे। जिसके बाद जनता का भी गुस्सा फूट पड़ा था। काश्वी को माफी मांगनी पड़ी थी।

Updated on:
3 Nov 2026, 7:22 AM IST
Published on: