OTT

‘सांपों से भरी दुनिया में ड्रैगन बनो’, कनिका मान के बर्थडे पर एकता कपूर ने शेयर किया स्पेशल मैसेज

Ekta Kapoor Kanika Mann Bigg Boss 20: 'नागिन 7' की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बिग बॉस 20 में हिस्सा ले रहीं कनिका मान के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर किया। एकता ने लिखा, "सांपों से भरी दुनिया में ड्रैगन बनो," और बताया कि यह बात उनकी "नागिनों" के बारे में नहीं थी। अब सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
3 min read
• •
Oct 07, 2026
Ekta Kapoor Post on Kanika Mann Bigg Boss 20
एकता कपूर और कनिका मान। (फोटो सोर्स: instagram- @ektarkapoor)

Kanika Mann Bigg Boss 20: एकता कपूर के शो 'नागिन 7' में नागिन का किरदार निभाने वालीं कनिका मान, बिग बॉस सीजन 20 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से सलमान खान 'बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार' में उनसे कह रहे हैं कि वह घर में ज्यादा दिखाई नहीं देतीं। वहीं, इस हफ्ते उनके साथ खेलने वाले कंटेस्टेंट्स ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। बुधवार को, कनिका मान ने अपना 33वां जन्मदिन मनाया और इस बर्थडे पर 'नागिन 7' की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर उनके लिए एक खास नोट शेयर किया। अपने नोट में एकता ने शो का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन्हें 'गुड लक' कहा।

सांपों से भरी दुनिया में ड्रैगन बनो

एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने फोटोज की एक रील शेयर किया और लिखा, "सांपों से भरी दुनिया में ड्रैगन बनो, इसके साथ ही उन्होंने ये भी साफ किया कि इससे पहले कि कोई कहानी बनाए, यह मेरी नागिनों के लिए नहीं था। इसके आगे उन्होंने लिखा, "कनिका, गेम शो के लिए गुड लक। यह पोस्ट तुम्हारे लिए छोड़ रही हूं ताकि जब तुम बाहर आओ तो इसे देख सको - उम्मीद है कि दिसंबर में ही आओगी। तुम्हारा साल प्यार, दोस्ती, खुशी, सफलता और अच्छी सेहत के साथ बहुत बढ़िया बीते! भगवान तुम्हारा भला करे, जय माता दी।"

एकता कपूर के पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शंस

बता दें कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स की ओर से एकता के इस पोस्ट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। जहां कुछ यूजर्स ने कनिका के सपोर्ट के लिए एकता का शुक्रिया अदा किया है, वहीं कुछ ने लिखा है कि वे बिग बॉस के घर में एक्ट्रेस के गेम से खुश नहीं हैं।

एकता कपूर की पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स। (फोटो सोर्स: instagram- @ektarkapoor)

एक यूजर ने कमेंट किया, "सिर्फ काजी को टारगेट करने के अलावा कोई गेम नहीं है।" एक और इंस्टाग्राम यूजर ने कनिका मान के लिए इशारा करते हुए लिखा, "माफ करना एकता कपूर, बिग बॉस 20 में कोई योगदान नहीं।"

यूजर्स कर रहे एकता कपूर की पोस्ट पर कमेंट्स। (फोटो सोर्स: instagram- @ektarkapoor)

एक और यूजर ने कमेंट किया, "उसे सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद!

पोस्ट पर फैंस के पर कमेंट्स। (फोटो सोर्स: instagram- @ektarkapoor)

घर में वही एक इंसान है जो असली है और गरिमा के साथ खेल रही है। उसके लिए जबरदस्ती की नफरत का कोई मतलब नहीं है।

बिग बॉस 20 नॉमिनेशन

बता दें कि इस हफ्ते एलीमेशन के लिए नॉमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट में कनिका के अलावा, मैरी कॉम, माही विज, काजी तौकीर, अरिशफा खान, लव गिल और गुल्लू के नाम शामिल हैं।

Updated on:
07 Oct 2026 07:08 pm
Published on:
07 Oct 2026 07:06 pm