
Kaashvi entry family week in Bigg Boss 20: इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने 'बिग बॉस 20' से जुड़ी चर्चाओं को और गरमा दिया है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि स्काउट से मिलने के लिए 'फैमिली वीक' के दौरान उनकी मंगेतर काश्वी घर के अंदर पहुंची हैं। क्लिप के सामने आते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है- जहां एक तरफ वीडियो के साथ भावनात्मक कैप्शन लिखा गया है, वहीं दूसरी तरफ यूजर्स इसकी सच्चाई और दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
बिग बॉस 20 के घर के जो वीडियो क्लिप सामने आए हैं उसमें देखा जा सकता है कि स्काउट सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट पहने खड़े हैं। इसी बीच घर का दरवाजा खुलता है और काश्वी अंदर आती हैं। दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं और उसके बाद सोफे पर बैठकर थोड़े रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं। वहीं, दोनों के पीछे लव गिल भी खड़ी नजर आती हैं। इस दौरान उनका चेहरा काफी दर्दभरा नजर आता है। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए।
जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसके कैप्शन में लिखा है कि काश्वी 'बिग बॉस 20' के घर में 'फैमिली वीक' के दौरान आई हैं। साथ ही स्काउट ओपी और काश्वी के जज्बातों, खुशी और रिश्ते की तारीफ करते हुए लिखा गया है कि कुछ पल इतने अनमोल होते हैं कि उन्हें बनावटी नहीं कहा जा सकता, और सिर्फ नफरत करने वाले ही इसे AI कहेंगे।
वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों की लंबी कतार लग गई है। एक वर्ग ऐसा है जो इस क्लिप को लेकर संदेह जता रहा है और इसे AI जनरेटेड बता रहा है, जबकि कई यूजर्स का सवाल है कि जब पहले मना कर दिया था तो काश्वी आखिर मिलने क्यों गईं? वहीं, एक यूजर ने लिखा, "जब उनका ब्रेकअप हो ही चुका है, तो वह क्यों जाएगी? 'फैमिली वीक' में काश्वी के जाने का कोई मतलब ही नहीं बनता, क्योंकि बिग बॉस में उसके परिवार का कोई सदस्य है ही नहीं।"
एक और यूजर ने लिखा, "मैं नफरत करने वाला हूं. यह AI है।" एक ने लिखा, "प्यारा रिश्ता।" एक और ने लिखा, "अगर ऐसा होता है, तो मैं सबसे ज़्यादा खुश होऊंगा।" एक और ने लिखा, "काश्वी मिलने पहुंची है तो पीछे लव गिल को क्यों खड़ा किया है और बाकी लोग कहां हैं?"
रियलिटी शोज के 'फैमिली वीक' के दौरान अक्सर ऐसे पल दर्शकों को भावुक कर देते हैं, लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में किसी भी वायरल फुटेज के सामने आते ही उसकी असलियत और रिश्तों को लेकर तुरंत सवाल खड़े होने लगते हैं। फिलहाल इस वीडियो को लेकर यूजर्स के बीच मिला-जुला माहौल बना हुआ है और हर कोई इसकी सच्चाई जानने को उत्सुक दिख रहा है।