OTT

‘बिग बॉस 20’ में मर्यादा पार! स्काउटओपी ने अरिश्फा खान को दी धमकी, कहा- यही पटक के फेंक दूंगा, भड़के फैंस

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के टास्क के दौरान स्काउटओपी और अरिश्फा खान के बीच तीखी बहस हो गई। स्काउटओपी ने अरिश्फा को "पटक के फेंक देने" की धमकी दी और उन्हें "नचनिया" कहकर उनके इन्फ्लुएंसर पेशे का मजाक उड़ाया।
2 min read
Sep 16, 2026
Bigg Boss 20 ScoutOp derogatory remarks against Arishfa Khan
बिग बॉस 20 में हुई अरिश्फा खान और स्काउटओपी की लड़ाई (Photo Source- Twitter/@hottieliciousss)

Bigg Boss 20 ScoutOp and Arishfa Khan Fight: रियालिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, कंटेस्टेंट के बीच का मुकाबला और ज्यादा हिंसक व जुबानी जंग में बदलता जा रहा है। शो के नए एपिसोड में एक कैप्टेंसी और नॉमिनेशन टास्क के दौरान स्काउटओपी (ScoutOP) और अरिश्फा खान के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। इस बहस के दौरान स्काउटओपी द्वारा अरिश्फा के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा, धमकी भरे अंदाज और उनके काम का मजाक उड़ाने पर दर्शकों और नेटिजन्स का गुस्सा फूट पड़ा है।

क्यों स्काउटओपी ने अरिश्फा पर निकाला गुस्सा?

बिग बॉस ने जो टास्क दिया था उसे करने के दौरान दोनों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि स्काउटओपी ने आपा खो दिया। अरिश्फा को गुस्सा दिखाते हुए स्काउट ने कहा, "यही पटक के फेंक दूंगा साइड में!" इसके बाद उन्होंने अरिश्फा के काम पर चुटकी लेते हुए तंज कसा, "रीलों के गाने बजा दूं ट्रेंडिंग वाले? नाचोगी ता-ता-थैया नचनिया!"

इतना ही नहीं, स्काउट ने खुद को देश का प्रतिनिधि बताते हुए अरिश्फा से सवाल किया कि वह टीवी पर किसका प्रतिनिधित्व करती हैं? अब उनका यह अहंकार और किसी के काम को नीचा दिखाने वाला रवैया दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर एक वायरल क्लिप में स्काउट कैमरे की तरफ देखकर कहते दिखे, "मैं खुलेआम गेमिंग कम्युनिटी और यूट्यूब कम्युनिटी को बोलता हूं… खत्म कर दो।"

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

स्काउटओपी का यह बर्ताव सामने आते ही ट्विटर (एक्स) और इंस्टाग्राम पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। एक यूजर ने लिखा, "कैमरे में देखकर 'खत्म कर दो' कहना खुलेआम हिंसा को उकसाने जैसा है। स्काउट, थोड़ा बेहतर इंसान बनो यार!"

वहीं एक ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, "पटक के मारूंगा, थूकेंगे इस पर… स्काउट ने जिस तरह एक लड़की को धमकियां दी हैं, वह उसके घटिया व्यक्तित्व को दर्शाता है।" कई अन्य लोगों ने भी कहा कि यह सामान्य बहस नहीं बल्कि एक महिला के लिए असभ्य और हिंसक रवैया है।

काजी और ईशा के सामने स्काउट ने रखा अपना तर्क

घटना के बाद, स्काउटओपी ने काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के सामने अपने बयान का बचाव करने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि टास्क के दौरान अरिश्फा ने उन्हें दो बार मारा था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि "मुझे छूना मत, नहीं तो पटक के मारूंगा।"

हालांकि, काजी तौकीर ने उन्हें समझाते हुए कहा कि किसी महिला से बात करने का यह सही तरीका नहीं है। इस पर स्काउट ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, "मेरे लिए टास्क में लड़का या लड़की में कोई फर्क नहीं होता।" तभी ईशा रिखी (Isha Rikhi) ने बीच में आकर स्काउट को टोका और साफ कहा, "टास्क अपनी जगह है, लेकिन इस तरह थप्पड़ या हिंसा की बात करना पूरी तरह गलत है।"

Updated on:
16 Sept 2026 07:10 am
Published on:
16 Sept 2026 07:00 am