8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘छोटी बच्ची’ कहने पर आपा खो बैठीं अरिश्फा खान, आम्रपाली दुबे और माही विज से हुई जबरदस्त लड़ाई

Bigg Boss 20 New promo: बिग बॉस 20 के शुरू होते ही घर में घमासान मच गया है। अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे के बीच भारी हंगामा देखने को मिला है। इसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
2 min read
Google source verification
Arishfa Khan and Amrapali Dubey Fight Bigg Boss 20 New promo

अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे के बीच हुई लड़ाई (Twitter/@BollySpy)

Arishfa Khan and Amrapali Dubey Fight in Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का आगाज होते ही घर के अंदर हंगामे और जुबानी जंग का सिलसिला तेजी से शुरू हो चुका है। ऐसा लग रहा है कि शो की शुरुआत में ही दर्शकों को जो हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, वह तो महज एक ट्रेलर है और असली उथल-पुथल होना अभी बाकी है। ऐसे में बिग बॉस 20 का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे की जबरदस्त लड़ाई देखी जा सकती है। जहां अरिश्फा ने घर वालों को पाखंडी कहा। वहीं आम्रपाली ने भी उनके संस्कारों पर बात की।

आम्रपाली दुबे और अरिश्फा में हुई तीखी बहस

बिग बॉस का जो नया प्रोमो वायरल हो रहा है उसमें अरिश्फा खान घरवालों के रवैये की तीखी आलोचना करती नजर आ रही हैं। अरिश्फा ने बेबाकी से सभी सदस्यों के सामने कहा, "आप सभी मुझे बच्चा समझते हैं, लेकिन मेरा दिमाग आप सभी से कहीं ज्यादा तेज है।"

उनके इस बयान पर भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री आम्रपाली ने तंज कसते हुए कहा, "दोस्त, रील कट रही है, रील कट रही है... इसे अब रोक भी दो।" इसी पर अरिश्फा ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें रील कटवाने की कोई जरूरत नहीं है, उनकी रील तो वैसे ही कट जाती है। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि आम्रपाली ने सख्त लहजे में कहा, "हाथ मत लगाओ, बस दूर रहकर बात करो। ये घर के संस्कारों की बात कर रही है, ये घर पर जाएगी अब।”

माही विज से भिड़ंत और 'पाखंडी' शब्द पर संग्राम

बहस के दौरान जब अरिश्फा ने घर के सदस्यों को 'पाखंडी' कह दिया, तो टीवी एक्ट्रेस माही विज बीच में आ गईं और उन्होंने अरिश्फा से सवाल किया, "किस बात के पाखंडी?" जब अरिश्फा ने अजीबोगरीब अंदाज में जवाब देने की कोशिश की, तो माही ने पूछा कि उन्हें आखिर हुआ क्या है।

तभी आम्रपाली ने अरिश्फा द्वारा पारिवारिक मूल्यों पर टिप्पणी करने का दावा करते हुए उन पर चिल्लाकर उनकी बात काट दी। आम्रपाली ने ताना मारते हुए कहा, "बच्ची, तुम ऐसे बात नहीं कर सकतीं... जाओ थोड़ा गर्म पानी ले आओ।" इस पर अरिश्फा ने सभी को असभ्य करार दिया?

'छोटी बच्ची' कहे जाने पर भड़कीं थी अरिश्फा

दरअसल, इस पूरे बवाल की शुरुआत पिछले एपिसोड से हुई थी, जब काजी ने अरिश्फा खान को "छोटी बच्ची" कहकर पुकारा था। इस बात से नाराज अरिश्फा ने साफ शब्दों में कहा था, "मैं बच्ची नहीं हूं, इसलिए मुझे बच्ची कहना बंद करो। चुप रहो और मेरी बात सुनो। मुझे कोई ऑर्डर मत दो, मैंने आज तक किसी का ऑर्डर नहीं माना।"

काजी के साथ हुई इस कहासुनी के बाद से ही अरिश्फा और बाकी घरवालों के बीच कड़वाहट बढ़ गई है। 'बिग बॉस 20' रोजाना रात 9 बजे जियोहॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है।