7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 20 के घर में पहले दिन ही मचा घमासान, किसका दिमाग चला तेज और कौन बना ‘कलेश प्रो’?

Bigg Boss 20 के पहले दिन आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के बीच मजेदार नोकझोंक देखने को मिली। जानें घर में पहले दिन क्या हुआ और कौन-कौन से 16 कंटेस्टेंट्स शामिल हैं।
2 min read
Google source verification
Bigg Boss 20 premiere

Bigg Boss 20 के घर में पहले दिन ही मचा घमासान (सोर्स: x-@ANI)

Bigg Boss 20 Viral Video: आखिरकार जिस शो का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उसकी शुरुआत हो गई है। सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितंबर की रात हुआ। शो के पहले ही दिन घर में कंटेस्टेंट्स के बीच बातचीत, नोकझोंक और मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिली। खास तौर पर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरिश्फा खान के बीच हुई बातचीत ने ध्यान खींचा।

आम्रपाली ने कहा- 'यहां ज्यादा सुकून से रहूंगी'

बिग बॉस के घर में एंट्री के बाद आम्रपाली दुबे ने घर के माहौल को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वह यहां काफी सुकून से रहेंगी, क्योंकि उनके घर में इतने शीशे नहीं हैं।

आम्रपाली की इस बात पर अरिश्फा खान ने तुरंत पूछ लिया कि क्या उनके अपने घर में सुकून नहीं है। आम्रपाली ने जवाब दिया कि उनके घर में भी काफी सुकून है, लेकिन बिग बॉस के घर में वह ज्यादा सुकून से रहेंगी क्योंकि यहां बहुत सारे शीशे हैं।

इस पर अरिश्फा ने उन्हें 'सेल्फ ऑब्सेस्ड' कह दिया। जवाब में आम्रपाली ने भी पूछा कि क्या वो खुद सेल्फ ऑब्सेस्ड नहीं हैं। इसके बाद दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत देखने को मिली।

'तेल-मसाले वाले झगड़े होंगे', पहले दिन से एक्साइटेड दिखीं अरिश्फा

बिग बॉस के घर में आने के बाद अरिश्फा खान भी काफी एक्साइटेड नजर आईं। उन्होंने घर में होने वाले झगड़ों को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें अटेंशन नहीं मिल रही थी, इसलिए उन्हें ऐसी जगह बुलाया गया है जहां 'तेल-मसाले वाले झगड़े होंगे'।

कनिका मान ने खुद को 'ड्रैगन मैन' भी बताया और घर के माहौल को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर की। बातचीत के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच मजाक और फ्लर्टिंग का माहौल भी नजर आया। वहीं, एक-दूसरे के साथ फिल्म करने और सगाई जैसी मजेदार बातें भी बातचीत का हिस्सा बनीं। पहले ही दिन की इन बातचीत से साफ है कि बिग बॉस के घर में आने वाले दिनों में अलग-अलग कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती के साथ-साथ तकरार भी देखने को मिल सकती है।

16 कंटेस्टेंट्स से सजा बिग बॉस का घर

इस सीजन में अलग-अलग क्षेत्रों से कंटेस्टेंट्स को शो में शामिल किया गया है। इनमें फिल्म और टीवी कलाकारों के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और अन्य चर्चित चेहरे भी शामिल हैं। बता दें, 'बिग बॉस 20' में माही विज, रिति तिवारी, उदिति सिंह, अमन गांधी, गुल्लू, अरिश्फा खान, गेमर तन्मय, यंग डीएसए, मैरी कॉम, लव गिल, रोहेद खान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, काजी तौकीर, आसिफ खान और कनिका मान नजर आ रहे हैं।

शो के प्रीमियर में सलमान खान ने एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट्स को दर्शकों से मिलवाया। इस दौरान कई कंटेस्टेंट्स ने स्टेज पर परफॉर्मेंस भी दी। भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और मनोज तिवारी भी शो में बतौर गेस्ट पहुंचे। निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे और मनोज तिवारी अपनी बेटी के साथ नजर आए। अब बिग बॉस 20 का घर कंटेस्टेंट्स से भर चुका है और पहले ही दिन की बातचीत ने आने वाले एपिसोड्स को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।