OTT

सलमान खान ने लव गिल की लगाई क्लास, अरिश्फा की कैप्टेंसी के दौरान हुआ था विवाद, गुस्से में नजर आए होस्ट

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने लव की क्लास लेते हुए पर्दाफाश किया कि वह कैसे जानबूझकर कप्तान अरिश्फा को उकसा रही थीं। साथ ही, बीच में कूदने के लिए गल्लू और स्काउट को भी खरी-खोटी सुनाई।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 7:30 AM IST
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar salman khan angry on love gill he praised Arishfa Khan captaincy
सलमान खान ने लव गिल पर निकाली भड़ास (Photo Source- Twitter/@divyakumaari)

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: टेलीविजन के सबसे विवादित और फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार में इस बार होस्ट सलमान खान का बेहद सख्त और बेबाक अंदाज देखने को मिला। शो के दौरान सलमान ने घर के अंदर चल रही चालाकियों और कंटेस्टेंट्स के आपसी समीकरणों की धज्जियां उड़ा दीं। खासकर, कंटेस्टेंट लव गिल के बर्ताव और उनकी रणनीतियों को लेकर सलमान ने जिस तरह से क्लास ली, उसने घर के अंदर हर किसी को हैरान कर दिया। सलमान ने साफ कर दिया कि दर्शक सब कुछ बहुत साफ-साफ देख रहे हैं और कोई भी कैमरे की नजर से बच नहीं सकता।

सलमान खान का फूटा लव गिल पर गुस्सा

'वीकेंड का वार' के दौरान सलमान खान ने लव से सीधा सवाल किया कि अरिश्फा की कप्तानी में चार बर्तन धोने या ड्यूटी न करने को लेकर उनका रवैया ऐसा क्यों था? जब लव ने सफाई दी कि वह लड़ाई से बचना चाहती थीं और उन्होंने अपना अलग खाना बनाया, तो सलमान ने उनकी एक न सुनी। सलमान ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि उनका बर्ताव देखकर साफ लग रहा था कि वह जानबूझकर कप्तान अरिश्फा को उकसा रही थीं ताकि वह भड़कें और कैमरे में गलत दिखें।

सलमान खान ने आगे पोल खोलते हुए कहा कि साइलेंट ट्रीटमेंट देने के पीछे उनका मकसद बिल्कुल साफ था। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जब घर में हंगामा हुआ, तो लव खुद पीछे खड़ी होकर मजे ले रही थीं और तमाशा देख रही थीं, जबकि गल्लू और स्काउट उनकी तरफ से लड़ने के लिए कूद पड़े थे।

गल्लू और स्काउट को भी सलमान खान ने डांटा

सलमान खान ने सिर्फ लव गिल को ही नहीं, बल्कि इस पूरे ड्रामे में कूद पड़ने वाले गल्लू और स्काउट की भी जमकर क्लास लगाई। उन्होंने दोनों को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि जब वह लव के समर्थन में बीच-बचराव या लड़ने के लिए उतरे थे, तब वह दोनों बिल्कुल बेवकूफ नजर आ रहे थे। सलमान ने समझाया कि उस वक्त अरिश्फा अपनी कप्तानी की जिम्मेदारी निभा रही थीं और किसी भी तरह के फालतू मजाक या टांग खींचने की कोई जरूरत नहीं थी।

चर्चा के दौरान जब यह बात सामने आई कि अरिश्फा को बेवजह पोक (Poke) किया जा रहा था और वह सिर्फ एक कप्तान के तौर पर अपनी बात रख रही थीं, तब यह साफ हो गया कि घर के अंदर किस तरह से नैरेटिव सेट करने की कोशिश की जा रही थी। सलमान के इस खुलासे के बाद घर के अंदर का माहौल पूरी तरह बदल गया है और कंटेस्टेंट्स के बीच हड़कंप मच गया है। सलमान ने आगे अरिश्फा की कैप्टेंसी की खूब तारीफ की।

स्काउट को सलमान खान ने कहा बदतमीज

वहीं, वीकेंड का वार में सलमान खान स्काउट ओपी को भी डांट लगाई। सलमान ने स्काउट को उनके व्यवहार के लिए डांटते हुए कहा, 'तुम बदतमीज बहुत हो'। तुमने यंग से लड़ाई की। फिर उन्हें धमकी दी। आखिर किस बात का घमंड है'। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में स्काउट से कह दिया कि तुम्हारी पूरी कहानी लव के आसपास घूमती है। स्काउट ने जब सफाई देने की कोशिश की तो सलमान ने इसे लेकर घर वालों की राय जानी। सभी घर वाले भी सलमान की इस बात से सहमत दिखे कि स्काउट की पूरी कहानी लव के आसपास ही घूमती है।

Updated on:
15 Nov 2026, 7:30 AM IST
Published on: