OTT

‘मेरा मर्द बाहर बैठा है…’,चंद्रिका ने साई से बॉडी पर मसाज लेने से किया मना, पति के खौफ से डरी  वड़ा पाव गर्ल  

Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में चंद्रिका दिक्षित ने शो में आने से पहले अपने पति की रखी गई शर्त के बारे में बताया है।

less than 1 minute read
Jul 05, 2024
Bigg boss ott 3

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में चंद्रिका दिक्षित ने अपने पति की शर्त के बारे में जिक्र किया है। चंद्रिका ने बताया कि उनके पति ने शो में आने से पहले कुछ चीजों से दूर रहने को कहा था। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि चंद्रिका का लेफ्ट कंधे में दर्द होता है। इस बारे में वो घर में जिक्र करती हैं। उसी दौरान वहां मौजूद साई केतन चंद्रिका को अच्छी मसाज देने के लिए ऑफर करते हैं। साई बोलते हैं कि अगर आप चाहते हो तो मैं आपकी अच्छी मसाज कर सकता हूं। चंद्रिका मना कर देती हैं।

चंद्रिका ने सना मकबूल से बताई साई वाली बात 

बिग बॉस के घर में चंद्रिका और सना मकबूल साथ में लंच करते हैं। उस दौरान चंद्रिका साई व्दारा ऑफर की गई मसाज के बारे में बताती हैं। चंद्रिका, सना से कहती हैं कि साई कह रहा है आओ मैं मसाज दे देता हूं। मैंने कहा नहीं लेना मुझे। तुम डिजर्व ही नहीं करते वो चीज। चंद्रिका आगे कहती हैं, “मेरी लड़कयां दोस्त हैं जो मेरा ध्यान रख सकती हैं। मैंने कहा मेरा मर्द बैठा है बाहर। खा जाएगा मुझे। मुझे पता है न।”

शो में आने से पहले चंद्रिका के पति ने रखी थी शर्त 

चंद्रिका सना से आगे बताती हैं कि उनके पति ने शो में आने से पहले उनके लिए एक शर्त रखी थी। वह कहती हैं कि उसने सबसे पहली शर्त मुझसे रखी थी कि चंद्रिका तुम लड़की के साथ ही बिस्तर शेयर करोगी।

Published on:
05 Jul 2024 01:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर