Bigg Boss OTT 3 Contestants List: बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। शो में कई यूट्यूबर्स और फेमस एक्टर शामिल होने वाले हैं।
Bigg Boss OTT 3 Contestants List: फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में इस बार नए होस्ट अनिल कपूर के साथ नए बदलाव भी देखने को मिलने वाले हैं। वहीं, जो कंटेस्टेंट इस शो में एंट्री करेंगे उनके नाम भी सामने आ रहे हैं। ये शो 21 जून से शुरू होने जा रहा है। इसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। खबर है कि अब वड़ा पाव गर्ल भी इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं।
बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट को लेकर कई नाम सामना आ रहे हैं। इसमें एक्टर साई केतन राव से लेकर टीवी स्टार्स के अलावा कृति सैनन की बहन नुपूर सैनन का नाम भी सामने आ रहा है। शो की लिस्ट काफी बड़ी होती जा रही है। इसमें सोशल मीडिया सेंसेशल विशाल पांडे और चंद्रिता दीक्षित (वड़ा पाव गर्ल) का नाम भी कंफर्म बताया जा रहा है। इसमें सिंगर मीका सिंह का नाम भी सामने आया है।
अनिल कपूर के शो में सिंगर मीका सिंह को लाने के लिए मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बिग बॉस में मीका सिंह को लाना शो में एक नई जान डालने जैसा होगा। मेकर्स चाहते हैं कि उनके हर सीजन में बॉलीवुड का एक फेमस चेहरा आए। बता दें, इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।