
Shivani Kumari On American influencer Marvin Achi: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) एक बार फिर सुर्खियों में है। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैमरे के सामने फफक-फफक कर रोती हुई नजर आ रही हैं। उनका यह हाल मार्विन (Marvin) नाम के एक अमेरिकन क्रिएटर के साथ हुए विवाद के बाद हुआ है। शिवानी का कहना है कि उन्होंने जो किया वह मजाक या नॉर्मल बात थी, लेकिन इसे गलत तरीके से पेश किए जाने के बाद मार्विन ने उनके खिलाफ वीडियो बना दी, जिससे उनका दिल टूट गया है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला...
बिग बॉस फेम शिवानी कुमारी ने ऑफिशियल अकाउंट फेसबुक पर लगातार 2 वीडियो शेयर किए हैं। एक में वह पूरे मामले को बताती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरे में वह काफी रोते हुए कह रही हैं कि उनका मन बहुत विचलित है। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने मार्विन को लेकर जो टेसू बनवाया था, वह बिना पूछे नहीं बनाया था। उन्होंने कहा कि अगर मार्विन को यह बात पसंद नहीं होती या वह मना कर देते, तो वह कभी भी जबरदस्ती ऐसा नहीं करतीं।
शिवानी ने अपने वीडियो में आगे कहा, "अगर मार्विन भैया आपको मेरी बात कुछ खराब लगी थी, तो हमसे बात करते। मेरे खिलाफ वीडियो डालकर क्या मिल जाएगा? हमने आपका कोई अपमान नहीं किया। हमने हमेशा आपको सम्मान दिया। आप मेरे इंडिया में आए हुए मेहमान थे। आप मेरे साथ 15 दिन रुके। ऐसा तो नहीं है कि आप मेरे बारे में कुछ समझ ना पाए हों।"
शिवानी ने आगे कहा, "लोगों के नेगेटिव कमेंट्स को पढ़कर मार्विन को यह लगा कि शिवानी ने उनके साथ बहुत गलत किया है, जबकि सच्चाई यह है कि दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं था। शिवानी का यह भी कहना है कि यदि मार्विन उनसे एक बार फोन पर बात कर लेते या पूछ लेते, तो वह मिलकर इस का सॉल्यूशन निकाल लेतीं या ऑडियंस के सामने माफी भी मांग लेतीं।
बता दें, कुछ समय पहले शिवानी ने खुद अपने अकाउंट पर वीडियो शेयर किए थे। जिसमें मार्विन अची (Marvin Achi) जिन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर 'मार्टिन अची' के नाम से भी जाना जाता है। वह एक फेमस अमेरिकन-नाइजीरियाई फिटनेस इन्फ्लुएंसर, केमिकल इंजीनियर और रियलिटी टीवी स्टार हैं। वह शिवानी के घर पहुंचे थे और उनसे मुलाकात की थी। जिसमें शिवानी ने उनका स्वागत शानदार तरीके से किया था। और उनसे पूछकर ही उनके चेहरे पर काले रंग से मुंछें बनाई थी। वह भी काफी खुश थे। लेकिन बाद में शिवानी के खिलाफ इन्फ्लुएंसर ने अपनी बेइज्जती का आरोप लगाया।
शिवानी ने अपने खिलाफ हो रही ट्रोलिंग के बाद वीडियो शेयर किया है और अपनी सफाई दी है। जिसके सामने आने के बाद इंटरनेट पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ फैंस शिवानी का समर्थन कर रहे हैं और उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस पूरे मामले पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बहरहाल, सोशल मीडिया पर इन दोनों के बीच चल रहा यह विवाद इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।