OTT

पर्सनल लाइफ का उड़ा मजाक तो धनश्री वर्मा ने खोया आपा, फूट-फूटकर रोने वाला वीडियो आया सामने

Dhanashree: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में धनश्री का खूब मजाक उड़ा है। उनके निजी जिंदगी पर टिप्पणी की गई है। शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है। जिसमें धनश्री फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दे रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2025, 2:12 PM IST
Dhanashree
धनश्री वर्मा (सोर्स: Rise And Fall इंस्टाग्राम)

Rise And Fall Latest Update: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में माहौल गरमाया हुआ है। कंटेस्टेंट अब तक गेम जीतने के लिए आपस में भिड़ते थे, लेकिन किसी की नीजी जिंदगी पर टिप्पणी नहीं करते थे। इस रियलिटी शो में ये भी टूट गया है। कंटेस्टेंट धनश्री वर्मा की निजी जिंदगी पर टिप्पणी की गई है। जब उन्हें ये बात पता चली तो वह फूट-फूटकर रोने लगीं और कहा कि शो छोड़ देंगी।

तलाक वाली बात सुन रोने लगीं धनश्री

वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है, सबसे पहले गुस्से में आकृति नेगी, अहाना कुमरा से कहती हैं- आपने धनश्री के बारे में क्या कहा है? आपको पता है… आपको पता है… इस पर अहाना डर से हिचकिचा जाती हैं, लेकिन पास में खड़े बाली, आकृति नेगी से वो बात बताने की मनाही करते हैं। हालांकि, आकृति भड़की हुई होती हैं।

इधर अहाना, धनश्री को ये समझाने की कोशिश में जुट जाती हैं कि उन्होंने उनकी निजी जिंदगी के बारे में कभी कुछ नहीं कहा है। धनश्री ये सब बातें सुनकर रोने लगती हैं और शो छोड़ने की धमकी दे देती हैं।

जी हां- धनश्री ने रोते हुए कहा, “मैं ये नहीं कर सकती। ये क्या है। ये क्या नॉनसेंस है। क्या आप लोग नीचे यही बातें करते हैं। जिंदगी में कमबैक करने में बहुत कुछ करना और सहना पड़ता है। मैं ये नहीं कर सकती। मुझे यहां नहीं रहना है। मैंने कभी अपनी पर्सनल लाइफ पर बात नहीं की है, मैंने जिंदगी देखी है।”

रोता हुआ धनश्री को देख कीकू शारदा, अश्नीर ग्रोवर और बाकी के कंटेस्टेंट उन्हें संभालते नजर आए।

शो के बारे में जानें

शो में फिलहाल बाली, अहाना कुमरा, कुब्रा सैत, अनाया बांगर, आरुष भोला और आकृति नेगी वर्कर्स के रूप में दिख रहे हैं, जबकि अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, अहाना कुमरा, कीकू शारदा, नयनदीप रक्षित और अरबाज पटेल रूलर बने हुए हैं।

यह शो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर प्रतिदिन दोपहर 12 बजे स्ट्रीम हो रहा है। इसे सोनी टीवी चैनल पर रात को 10:30 बजे प्रसारित किया जा रहा है।

Updated on:
22 Sep 2025, 2:12 PM IST
Published on: