OTT

जमानत मिलने पर भी जेल में बंद हैं एल्व‍िश यादव, नहीं आए बाहर, फिर होंगे कोर्ट में पेश

Elvish Yadav: एल्विश यादव को बेल मिल गई है, पर फिर भी वह जेल में ही रहेंगे। उन्हें आज यानी 23 मार्च को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
less than 1 minute read
Mar 23, 2024
elvish_yadav_granted_bail_but_youtuber_could_not_come_out_of_jail_will_appear_in_court_again_today.jpg
एल्विश यादव जमानत के बाद भी नहीं आए जेल से बाहर

Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव की कल यानी शुक्रवार को बेल मंजूर हो गई, फिर भी एल्विश बाहर नहीं आ पाए। इसके पीछे एक बड़ी वजह बताई जा रही है। साथ ही शनिवार यानी आज 23 मार्च को एल्विश यादव को नोएडा जेल प्रशासन गुरुग्राम की कोर्ट में पेश करेगी। उसके बाद गुरुग्राम की कोर्ट तय करेगी की आगे क्या करना है। आइये जानते हैं आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा है...

एल्विश यादव को जब नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था, तब गुरूग्राम पुलिस ने एल्विश पर पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वांरट लगाया था। कोर्ट ने फिर गुरुग्राम पुलिस को प्रोडक्शन वारंट में पूछताछ के लिए इजाजत दे दी थी। अब नोएडा पुलिस जेल प्रशासन, एल्विश को आज गुरुग्राम की कोर्ट में पेश करेगा। फिर गुरुग्राम कोर्ट फैसला करेगी कि आगे क्या करना है।

शुक्रवार को NDPS की लोअर कोर्ट ने सुनवाई में फैसला सुनाया था उन्होंने 50-50 हजार के बॉन्ड पर यूट्यूबर को जमानत दे दी थाी। एल्विश यादव कि किस्मत का फैसला आज दोबारा होगा।

Published on:
23 Mar 2024 08:56 am