OTT

Family Star On OTT: थिएटर के बाद OTT पर लगेगा रोमांस का तड़का, नोट करें रिलीज डेट और टाइम

Family Star On OTT: एक्टर विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'फैमिली स्टार' की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। आइये जानते हैं कब और कहां होगी स्ट्रीम...
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Apr 2024, 3:02 PM IST
फिल्म 'फैमिली स्टार' इस दिन होगी ओटीटी पर रिलीज
फिल्म 'फैमिली स्टार' इस दिन होगी ओटीटी पर रिलीज

Family Star On OTT: 'द फैमिली स्टार' फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 1 महीना भी पूरा नहीं हुआ और ये फिल्म ओटीटी पर आने वाली है। एक्टर देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की फिल्म को थिएटर पर अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। इस वजह से फिल्म को रिलीज के चौथे हफ्ते ही ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। मेकर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए फिल्म की डेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म कंफर्म कर दिया है।

'द फैमिली स्टार' फिल्म OTT पर इस दिन होगी रिलीज (Family Star On OTT)

फिल्म 'द फैमिली स्टार' बॉक्स ऑफिस पर 5 अप्रैल को रिलीज हुई थी। रिलीज के 20 दिन बाद ही फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म की ओटीटी रिलीज का ऐलान हो चुका है। "द फैमिली स्टार' फिल्म अमेजन प्राइम पर 26 अप्रैल यानी रविवार को स्ट्रीम होगी। करीब 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को थिएटर पर रिस्पांस अच्छा नहीं मिला और ये फ्लॉप की कैटेगरी में आ गई। रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म सिर्फ 18.25 का बिजनेस ही कर पाई। फिल्म को इसी के चलते ओटीटी पर जल्दी रिलीज किया जा रहा है।

विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'द फैमिली स्टार' से मेकर्स को जो उम्मीद थी फिल्म उसपर खरी नहीं उतर पाई। मेकर्स का मानना है कि ये फिल्म ओटीटी पर शानदार कमाई कर सकती है और नए रिकॉर्ड बना सकती है।

Updated on:
24 Apr 2024, 3:02 PM IST
Published on: