Best Horror Web Series on Ott: अगर वीकेंड पर 2 घंटे की हॉरर फिल्म से मन नहीं भरता तो ये 5 वेब सीरीज आपकी रातों की नींद उड़ा देंगी। इस लिस्ट में सबसे ऊपर है एक पुरानी हवेली की कहानी, जिसमें फैमिली ट्रॉमा और हर एपिसोड में छुपे भूत जो बैकग्राउंड में खड़े मिल जाएंगे, इसे देख आप अपने सीट से उठने में भी 10 बार सोचेंगे।

Best Horror Web Series on Ott: हॉरर मतलब सिर्फ भूत नहीं होता। कभी एक डरावना घर आपको डराता है, तो कभी कोई रहस्यमयी आत्मा, तो कभी इंसानों के अंदर छिपा अंधेरा भी। बता दें, पिछले कुछ सालों में कई ऐसी हॉरर सीरीज आई हैं जिन्होंने दर्शकों को सिर्फ डराया ही नहीं, बल्कि उनकी कल्पना और इमोशन्स को भी झकझोर दिया है। अगर आप हॉरर कंटेंट के शौकीन हैं, तो ये सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए, जो नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर आसानी से मिल जाएगी।
'द एक्सॉर्सिस्ट' सीरीज एक अलौकिक शक्तियों और धार्मिक रहस्यों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें डर के साथ-साथ सस्पेंस भी भरपूर देखने को मिलता है। बता दें, कई दर्शकों के लिए ये मॉडर्न युग की सबसे प्रभावशाली हॉरर सीरीज में से एक मानी जाती है।
'द हॉन्टिंग ऑफ हिल हाउस' को हॉरर जॉनर का मास्टरपीस फिल्म भी कहा जाता है। जहां एक पुराने और रहस्यमयी घर में रहने वाले परिवार की कहानी दर्शकों को डर और भावनाओं दोनों का अनुभव कराती है। दरअसल, इसकी कहानी जितनी डरावनी है, उतनी ही इमोशनल भी।
'ऐश वर्सेस ईविल डेड', जो हॉरर और डार्क कॉमेडी का अनोखा कम्बो है। इसमें खौफनाक जीवों और मजेदार पलों का ऐसा मेल देखने को मिलता है जो इसे बाकी हॉरर शोज से खास बनाता है।
'द हॉन्टिंग ऑफ बेली मैनर' भी बहुत फेमस सीरीज है। ये केवल डराने पर ही फोकस नहीं करती, बल्कि प्यार, खोने के दर्द और रिश्तों की जटिलताओं को भी खूबसूरती से दिखाती है। बता दें, इसकी कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और दर्शकों को लास्ट तक बांधे रखती है।
ये सीरीज बहुत डरावनी है, जिसका नाम है 'द आउटसाइडर'। ये एक साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर है, जिसमें अपराध, रहस्य और अलौकिक घटनाओं का मजेदार काम्बिनेशन देखने को मिलता है। ये सीरीज दर्शकों को लगातार सोचने पर मजबूर करती है कि असली खतरा क्या है।
बता दें, इन सभी सीरीज में एक खास बात ये है कि ये सिर्फ डर नहीं दिखातीं, बल्कि ऐसी कहानियां पेश करती हैं जो लंबे समय तक याद रहती हैं। अगर आप हॉरर, सस्पेंस और रहस्य से भरपूर कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो ये सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए।