11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये कोई आम पुलिस केस नहीं है… 10 कड़ियां और मौत का वो तांडव, जो आपकी रातों की नींद और छीन लेगा चैन, देखें OTT पर

The Outsider on OTT: हम जो आपको बताने वाले है ये कोई आम पुलिस केस नहीं है बल्कि ये एक ऐसा रहस्य है जो हर कड़ी के साथ और भी गहरा होता जा रहा है। इस 10 कड़ियों में छुपा हुआ सच धीरे-धीरे सामने आता है, जहां मौत का तांडव इतना भयावह है कि आप सोच भी नहीं सकते, तो आईए जानें क्या है इसमें ऐसा...
2 min read
Google source verification
ये कोई आम पुलिस केस नहीं है... 10 कड़ियां और मौत का वो तांडव, जो आपकी रातों की नींद और छीन लेगा चैन

वेब सीरीज है 'द आउटसाइडर' (फोटो सोर्स: X @levmauc के द्वारा)

The Outsider on OTT:क्राइम, हॉरर और थ्रिलर का जब एक साथ कॉम्बो मिलता है, तो मनोरंजन का एक नया अंदाज देखने को मिलता है। ऐसी ही एक खास वेब सीरीज है 'द आउटसाइडर', जो जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है। बता दें, ये सीरीज फेमस राइटर स्टीफन किंग की किताब पर बेस्ड है और टोटल ये 10 एपिसोड की सीरीज है।

इस मामले की गुत्थी और भी है खौफनाक

वेब सीरीज 'द आउटसाइडर' की कहानी एक छोटे शहर में रहने वाले 11 साल के बच्चे की हत्या से शुरू होती है। जांच में सभी सबूत कोच टेरी मैटलैंड के खिलाफ होते हैं, जिसे पुलिस ऑफिसर राल्फ एंडरसन गिरफ्तार कर लेते हैं, लेकिन मामला तब बदल जाता है जब पता चलता है कि टेरी हत्या के समय कहीं और मौजूद था। इसके बाद कहानी में एंट्री होती है इन्वेस्टिगेटर होली गिबनी की, जो मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद करती है।

इतना ही नहीं, इस सीरीज की सबसे मजेदार बात ये होती है कि, इसका सस्पेंस और धीरे-धीरे बढ़ता हुआ डर, जो 'स्लो बर्न' थ्रिलर का एक दमदार एजेंम्पल है। बता दें, इस शैली में कहानी धीरे-धीरे खुलती है, लेकिन इसका प्रभाव और भी गहरा होता है सीरीज के पहले हिस्से में आपको क्राइम की कहानी मजेदार और सस्पेंस वाली लगेगी, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हो जाती है और कहानी का फोकस क्राइम से हटकर सुपरनैचुरल हॉरर की ओर बढ़ने लगता है, जो कुछ फैंस को काफी पसंद आता है।

सीरीज बेहद डरावना और सस्पेंस वाला है

तो अगर आप इस वीकेंड 21 और 22 मार्च को सीरीज देखने का मन बना रहे हैं, तो 'द आउटसाइडर' आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको सस्पेंस और धीरे-धीरे खुलती कहानियां देखने में मजा मिलने वाला है।

वेब सीरीज 'द आउटसाइडर' की कास्ट के बारे में बात करें तो, ये सीरीज बेहद डरावना और सस्पेंस वाला है, जिसमें Ben Mendelsohn डिटेक्टिव राल्फ एंडरसन के किरदार में नजर आते हैं, तो वहीं सिंथिया एरिवो हॉली गिब्नी की मिस्टीरीयस किरदार में होती हैं। जेसन बेटमैन टेरी मैटलैंड के लीड रोल में दिखते हैं, इसके अलावा जूलियन निकोलसन, मारे विनिंगहैम और Paddy Considine जैसे स्टार्स भी अपने दमदार एक्टिंग से सीरीज को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाते हैं।