OTT

स्काउट और लव गिल के विवाद पर भड़कीं गौहर खान, बोलीं- अंजान बनने का नाटक करना बेहद गलत

Gauahar Khan Post: गौहर खान ने 'बिग बॉस 20' में लव गिल के बर्ताव की कड़ी निंदा की है। उन्होंने लव पर स्काउटओपी को मुश्किल में डालने और अनजान बनने का नाटक करने का आरोप लगाया है।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 1:35 PM IST
Gauahar Khan Post On Scout and Love Gill Controversy
गौहर खान का लव गिल पर फूटा गुस्सा (Photo Source- Instagram/JioHotstar)

Gauahar Khan Post On Scout and Love Gill Controversy: सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में इन दिनों रिश्तों की परिभाषाएं हर दिन बदलती नजर आ रही हैं। घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच आपसी समीकरण किस तरह तनावपूर्ण हो रहे हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। स्काउटओपी (ScoutOP) और लव गिल (Love Gill) के बीच चल रहे ड्रामे ने नया मोड़ ले लिया है। इस पूरे घटनाक्रम पर अब 'बिग बॉस 7' की विनर और मशहूर अभिनेत्री गौहर खान (Gauahar Khan) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गौहर ने लव गिल के हालिया बर्ताव की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया।

गौहर खान ने स्काउट और लव गिल को लेकर किया पोस्ट

'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड में स्काउट की भावनाओं और लव गिल के साथ उनके रिश्ते को लेकर घर के अंदर तीखी चर्चाएं हुईं। स्काउट की मानसिक स्थिति को लेकर घरवाले काफी चिंतित नजर आए, यहां तक कि वह तनाव में अपना सिर भी मुंडवा चुके थे। इसी बीच, अभिनेत्री कनिका मान ने लव गिल से बातचीत करते हुए बताया कि स्काउट के मन में उनके लिए खास भावनाएं हैं। लेकिन, लव ने यह दावा किया कि उन्होंने कभी इस रिश्ते को इस रूप में नहीं देखा क्योंकि वह दोनों भाई-बहन की तरह हैं।

इस पूरे वाकये पर गौहर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए लिखा कि लव गिल का यह दिखाना कि उन्हें कुछ पता ही नहीं है और इस तरह स्काउटओपी को मुश्किल में डालना बेहद 'अनकूल' और गलत है। गौहर ने सवाल उठाया कि जब बाहर की दुनिया और दर्शकों ने उन्हें इस स्थिति से पहले ही रूबरू करा दिया था, तो उन्होंने समय रहते दूरी क्यों नहीं बनाई? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब स्काउट सबसे ज्यादा मानसिक दबाव और कमजोर दौर से गुजर रहा था, तब भाई-बहन के रिश्ते की जिम्मेदारी कहां चली गई थी।

गर्लफ्रेंड काश्वी की एंट्री और घर के अंदर का बढ़ता तनाव

बता दें, इससे पहले भी शो में गेस्ट बनकर आईं स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी ने लव गिल पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने लव पर स्काउट को मैनिपुलेट करने का आरोप लगाया था और अपने बॉयफ्रेंड को अभिनेत्री से दूर रहने की सलाह दी थी। लेकिन, कुछ दिनों की दूरी के बाद दोनों ने फिर से बातचीत शुरू कर दी थी।

लेकिन हाल ही में हुए खुलासों के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई है। जब कनिका ने स्काउट से इस बारे में पूछा, तो उसने लव के लिए किसी भी तरह की रोमांटिक भावना होने से साफ इनकार कर दिया और स्पष्ट किया कि वह सिर्फ एक अच्छे दोस्त के रूप में परवाह करता था, क्योंकि दोनों ने घर के अंदर लंबा समय बिताया है।

इसके साथ ही उसने याद दिलाया कि शो के बाहर भी उसकी जिंदगी और उसकी गर्लफ्रेंड काश्वी हैं। दूसरी तरफ, इस बात से आहत लव गिल ने भी स्काउट से कहा कि यह गलत है और वह उन्हें अपनी बहन न कहें। गौहर खान के इस बेबाक बयान ने शो के बाहर इस बहस को और अधिक हवा दे दी है।

Updated on:
14 Nov 2026, 1:35 PM IST
Published on: