
Isha Rikhi On Qazi Touqeer In Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में हर बीतते दिन के साथ रिश्तों के समीकरण बदलते और उलझते नजर आ रहे हैं। सदस्यों के बीच की अनबन और पर्सनल मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस और कंटेस्टेंट ईशा रिखी (Isha Rikhi) का एक तीखा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के व्यवहार और उनकी पर्सनैलिटी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। को-कंटेस्टेंट रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) के साथ बातचीत के दौरान ईशा ने साफ लहजे में कहा कि उन्हें काजी बिल्कुल पसंद नहीं हैं और उनके लिए काजी का कोई अस्तित्व ही नहीं है।
बिग बॉस 20 का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें ईशा रिखी, रीति तिवारी के साथ बातचीत करती नजर आ रही है। उन्होंने अपनी दिल की बात शेयर करते हुए खुलासा किया कि वह काजी से बिल्कुल भी कनेक्ट नहीं कर पा रही हैं। ईशा के मुताबिक, काजी की शख्सियत में उन्हें कोई गहराई या ईमानदारी नजर नहीं आती।
ईशा ने दो टूक शब्दों में कहा, "काजी ना मेरे लिए सच बताऊं तो एक्सिस्ट ही नहीं करता। मेरे नॉमिनेशंस में वो लगातार रिपीट पर रहता है। इसके पीछे एक बहुत बड़ी वजह है- मैं उससे बिल्कुल भी कनेक्ट नहीं कर पा रही हूं। मुझे वो इंसान समझ ही नहीं आता और न ही उसकी पर्सनैलिटी मुझे समझ आती है। मेरे लिए वो जरा भी एंटरटेनिंग नहीं है, मुझे वो बेहद बोरिंग लगता है।" ईशा ने आगे काजी के बर्ताव पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके पास एक नकली और झूठी पर्सनालिटी दिखाने के अलावा और कुछ नहीं है।
बातचीत के दौरान ईशा ने साफ किया कि हालांकि वह घर में मर्यादा और तमीज बनाए रखने की कोशिश करती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह काजी को अपना दोस्त मानती हैं।
अपने स्वभाव के बारे में बात करते हुए ईशा ने कहा, "अगर वो मुझसे तमीज से बात करता है, तो मैं भी उसे तमीज से ही जवाब देती हूं। मैं एक खास स्वभाव (Nature) की इंसान हूं और कोशिश करती हूं कि इस बात का ध्यान रखूं। मेरे मुंह से खुद ही 'जी' करके बात निकलती है। लेकिन अगर सच कहूं, तो मुझे लगता है कि मुझे काजी पर अपनी एनर्जी वेस्ट नहीं करनी चाहिए। उसे कुछ समझाने में या उससे कुछ भी कहने में अपना समय खराब करने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि वो मेरा बंदा (My Person) नहीं है।"
बता दें, रीति तिवारी और काजी तौकीर की भी आपस से दोस्ती नहीं है। दोनों के बीच लड़ाई होती रहती है। लेटेस्ट एपिसोड में रीति ने काजी को चेतावनी देते हुए कहा था कि मेरे पापा आपको ये हरकतें करते देख लेते तो आपकी हालत बुरी कर देते।