OTT

July OTT Release: 1-31 जुलाई तक ओटीटी पर देखें गुड्डू भैया के भौकाल से लेकर सोनाक्षी सिन्हा की हॉरर कॉमेडी, जानें कब-कहां रिलीज हो रही ये फिल्में-सीरीज

July OTT Release: जुलाई के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में-सीरीज रिलीज होने वाली हैं। आइए डालते हैं नजर इस लिस्ट पर।

2 min read
Jun 29, 2024

July OTT Release: लोगों को आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में-वेब सीरीज देखने का काफी क्रेज है। इसी के साथ जुलाई का महीना लेकर आ रहा है आपके लिए मोस्ट अवेटेड फिल्में और सीरीज। आइए आपको बताते हैं कि जुलाई के महीने में कौन-कौन सी वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी।

मिर्जापुर 3 (Mirzapur 3 OTT Release)

पंकज त्रिपाठी, अली फजल स्टारर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज है। इस सीरीज के पहले दो पार्ट हिट साबित हुए हैं जिसके बाद से तीसरे पार्ट का फैंस को इंतजार था। अब ये इंतजार बस कुछ दिन का ही बचा है। सीरीज 'मिर्जापुर 3' अमेजन प्राइम वीडियो पर 5 जुलाई को रिलीज होगी। आप इस सीरीज का मजा घर बैठकर ले सकते हैं।


कमांडर करण सक्सेना (Commander Karan Saxena OTT Release)

गुरमीत चौधरी एक बार फिर फैंस को दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं। इस बार वो रॉ एजेंट बनकर फैंस का दिल जीतने वाले हैं। सीरीज में गुरमीत एजेंट कमांडर करण सक्सेना के किरदार में नजर आएंगे। ये सीरीज 8 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।




वाइल्ड वाइल्ड पंजाब (Wild Wild Punjab OTT Release)

वरुण शर्मा, सनी सिंह, पत्रलेखा और जस्सी गिल की फिल्म वाइल्ड वाइल्ज पंजाब का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद हर कोई पेट पकड़कर हंस रहा है। वरुण शर्मा ने एक बार फिर कॉमेडी टाइमिंग से फैंस का दिल जीत लिया है। आप इस फिल्म को घर बैठ कर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। ये फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें: प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' बड़े पर्दे के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, सामने आई बड़ी अपडेट


ककुड़ा (Kakuda OTT Release)

सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख और साकिब सलीम की फिल्म ककुड़ा ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म 12 जुलाई को जी5 पर रिलीज होगी। ये एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म एंटरटेनमेंट की कमी नहीं होने देगी।


Updated on:
29 Jun 2024 12:03 pm
Published on:
29 Jun 2024 09:21 am
Also Read
View All

अगली खबर