OTT

‘कच्चा बादाम’ फेम अंजलि अरोड़ा का बॉयफ्रेंड पुलिस को देख भागा, फिर ऐसे हुआ गिरफ्तार, बड़ा कारण आया सामने

Akash Sansanwal Arrested By Meerut Police: इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जब उन्हे गाड़ी चैकिंग के दौरान रोका गया तो वह भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने दो स्कॉर्पियो और दो थार गाड़ियों को घेर लिया। आइये जानते हैं इसकी असली वजह क्या है...

2 min read
Jan 26, 2026
अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kacha Badam Girl Anjali Arora Boyfriend Arrested: 'कच्चा बादाम' गाने से फेमस हुई अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके बॉयफ्रेंड आकाश संसवाल मुश्किलों में घिर गए हैं। उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार किया है। जैसे ही ये खबर सामने आई हर कोई हैरान रह गया। लोग कमेंट लगे और गिरफ्तारी की असली वजह पूछने लगे। आइये जानते हैं आखिर क्यों अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड को पुलिस ने अरेस्ट किया।

ये भी पढ़ें

‘बॉर्डर 2’ देख ईशा देओल ने सौतेले भाई सनी को लेकर लिखा कुछ ऐसा, लोग बोले- परिवार में अनबन…

अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड को पुलिस ने किया अरेस्ट (Kacha Badam Girl Anjali Arora Boyfriend Akash Sansanwal)

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम काशी टोल पर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस का पूरा ध्यान उन गाड़ियों पर था जिन पर अवैध रूप से वीआईपी या सांसदों के स्टिकर लगे थे। इसी दौरान जब आकाश की स्कॉर्पियो समेत चार गाड़ियों को रुकने का इशारा किया गया, तो ड्राइवरों ने कथित तौर पर बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश की। हालांकि, सतर्क पुलिस टीम ने दो स्कॉर्पियो और दो थार गाड़ियों को घेर लिया।

अकाश नकली स्टिकर लगाकर चला रहे थे गाड़ी (Anjali Arora Boyfriend Arrest Meerut Police Over Fake MP Sticker On Car)

जांच में पाया गया कि आकाश संसवाल की स्कॉर्पियो पर पूर्व सांसद का जो स्टिकर लगा था, वह पूरी तरह फर्जी था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आकाश समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया और गाड़ियों को जब्त कर लिया। सूत्रों का कहना है कि जब आकाश को पुलिस स्टेशन ले जाया गया, तो अंजलि अरोड़ा ने कथित तौर पर दिल्ली के कई रसूखदार नेताओं को फोन कर उन्हें छुड़ाने की सिफारिश की, लेकिन पुलिस ने नियमों का हवाला देते हुए किसी की एक न सुनी। आकाश को आज यानी सोमवार (26 जनवरी) को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कौन हैं अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसवाल? (Akash Sansanwal Arrested By Meerut Police)

आकाश संसवाल पेशे से एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 80 हजार फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अंजलि अरोड़ा के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। कंटेंट क्रिएटर होने के साथ-साथ आकाश राजनीति में भी काफी सक्रिय हैं। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक, वह दिल्ली के महरौली इलाके में बीजेपी ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं।

अंजलि के लिए लिखा था स्पेशल मैसेज (Akash Sansanwal Anjali Arora)

अभी हाल ही में नए साल (2025-26) के मौके पर आकाश ने अंजलि के लिए एक बेहद भावुक पोस्ट लिखा था। उन्होंने अंजलि को अपना "सुकून" और "सबसे खूबसूरत कहानी" बताया था। लेकिन फिलहाल वह अपनी इस 'खूबसूरत कहानी' से दूर पुलिस की गिरफ्त में हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गाड़ियों पर फर्जी स्टिकर लगाकर रौब झाड़ने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आकाश के पास यह नकली स्टिकर कहां से आया और क्या वह पहले भी इसका इस्तेमाल टोल बचाने या अन्य कार्यों के लिए करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Box Office: ‘बॉर्डर 2’ की आंधी से हिला बॉक्स ऑफिस, तीसरे दिन मारी 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, ‘छावा’ का टूटा रिकॉर्ड

Updated on:
26 Jan 2026 01:37 pm
Published on:
26 Jan 2026 01:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर