
L2 Empuraan On OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर 27 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ को लेकर बड़ी खबर आई है। जहां फिल्म थिएटर में धमाल मचा रही है वहीं फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ गई है, ये फिल्म किस ओटीटी पर और कहां रिलीज होगी इसका जानकारी खुद मूवी के एक्टर मोहनलाल ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को ये खुशखबरी देते हुए बताया है कि फिल्म इसी महीने ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। आइये जानते हैं इसकी सारी डिटेल्स…
सिनेमाघरों में दमदार कमाई करने के बाद मोहनलाल की फिल्म स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। मोहनलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “एल 2 एम्पुरान 24 अप्रैल को जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।” बता दें, ये फिल्म अभी केवल मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में ही रिलीज की जाएगी। इसकी हिंदी वर्जन कब ओटीटी पर रिलीज होगा। इसकी कोई जानकारी नहीं है।
'एल 2 एम्पुरान' फिल्म एक्शन से भरपूर राजनीतिक थ्रिलर है। जो फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जाट और सिकंदर को टक्कर दे रही है। फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 105.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म अभी भी थिएटर में छाई हुई है। वहीं, मोहनलाल इस फिल्म में लीड एक्टर के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, अभिमन्यु सिंह, मंजू वारियर, टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन और गेम ऑफ थ्रोन्स फेम जेरोम फ्लिन भी फिल्म का हिस्सा हैं। अमेरिकी एक्टर रिक युन और प्रणव मोहनलाल भी कैमियो करते हुए नजर आए हैं।