सनी देओल की ‘जाट’ को ज्यादा बड़ी ओपनिंग नहीं मिली थी, फिल्म ने पहले दिन महज 9 करोड रुपये कमाए थे, लेकिन वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी जरूर हुई और वीकडे पर 14 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। वहीं, अब ‘जाट’ को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देने के लिए शुक्रवार 18 अप्रैल यानी आज अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ (Kesari Chapter 2) रिलीज हो गई है। सिनेमाघरों में दोनों फिल्मों में एक बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है।