दरअसल, ‘जाट’ फिल्म में एक सीन है जिसमें रणदीप हुड्डा हाथ में हथियार लिए चर्च में भगवान ईसा मसीह के सामने खड़े हैं। वह एकदम उन्हीं की मुद्रा में खड़े हैं। साथ ही चर्च में फाइट सीक्वेंस भी दिखाए गए हैं, जो काफी खून-खराबे वाले हैं। क्रिश्चियन समुदाय का मानना है कि फिल्म के मेकर्स ने जानबूझकर ये सीन्स फिल्म में दिखाए हैं। अब उन्होंने मूवी को बैन करने की मांग उठाई है।