OTT

‘मुझे काजी से अटैचमेंट हो गया है थोड़ा’, माही विज ने कही दिल की बात, तो कनिका ने कहा- वो नकली आदमी है

Mahhi Vij On Qazi Touqeer: 'बिग बॉस 20' के एक वायरल वीडियो में माही विज ने कबूला कि उन्हें काजी तौकीर से थोड़ा अटैचमेंट है, लेकिन वह शो में किसी को ट्रॉफी देने नहीं बल्कि गेम जीतने आई हैं।
2 min read
• •
Oct 04, 2026
mahhi vij on qazi touqeer
माही विज और कनिका मान के बीच छिड़ी जुबानी जंग (Photo Source- Instagram/JioHotstar)

Mahhi Vij On Qazi Touqeer Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के घर में जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, कंटेस्टेंट्स के बीच रणनीतियों और रिश्तों को लेकर जंग और तीखी होती जा रही है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो क्लिप ने घर के अंदर जारी इमोशनल ड्रामा और माइंड गेम्स की पोल खोलकर रख दी है। टीवी एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) और कनिका (Kanika) के बीच हुई एक तीखी बातचीत में जहां माही ने काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के लिए अपने जुड़ाव को कबूला, वहीं कनिका ने माही की सोच पर सवाल उठाते हुए उन्हें 'बेहद कैलकुलेटिव' बता दिया।

माही विज का बेबाक बयान

बिग बॉस 20 के एपिसोड का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें घर के सदस्य कुशल तंवर उर्फ गुल्लू माही विज से पूछते हैं, "आपने बोला था कि मैं यहां गेम खेलने आई हूं, और आपने हां कहा था। क्या यह बात पूरी तरह क्लियर थी?" इस पर माही बिना किसी झिझक के जवाब देती हैं, "हां यार, गेम तो है ही ना! मैं थोड़ी ना ट्रॉफी किसी और को थाली में सजाकर देने आई हूं। मुझे भी यह शो जीतना है। मैं तो हमेशा साफ बोलती हूं कि मुझे काजी से थोड़ा अटैचमेंट हो गया है।"

माही की बात बीच में ही काटते हुए कनिका तंज कसती हैं और कहती हैं, "मुझे तो वो (काजी) भी पूरी तरह से नकली आदमी लगता है।" कनिका के इस बयान पर माही अपना पक्ष रखते हुए कहती हैं कि वह घर में बहुत सोच-समझकर आई हैं। "मैं यहां दोस्त बनाने नहीं आई हूं, सबकी सोच अलग-अलग होती है। यहां हर कोई किसी न किसी मोड़ पर एक-दूसरे को हर्ट करने वाला है, इसलिए मैं खुद को इमोशनली हर्ट नहीं होने देना चाहती।"

"जिससे प्यार करूंगी, उसके साथ गेम नहीं खेलूंगी"- कनिका मान

माही की प्रैक्टिकल सोच पर सवाल उठाते हुए कनिका कहती हैं, "अगर आपकी इतनी साफ सोच है, तो फिर यंग डीएसए ठीक ही कह रहा था। इसका मतलब यहां कोई असली प्यार-मोहब्बत है ही नहीं!" तब माही पलटकर कहती हैं कि प्यार-मोहब्बत तो है ही, तब कनिका कहती हैं, "अगर वाकई प्यार-मोहब्बत है, तो फिर आपको उन लोगों के साथ ऐसी चालें और गेम नहीं खेलना चाहिए। ऐसे मामले में आप बहुत ज्यादा कैलकुलेटिव (Calculative) लग रही हैं। मैं जिससे सच में प्यार या दोस्ती करूंगी, उसके साथ कभी गेम नहीं खेलूंगी।"

कनिका और माही के बीच हुई इस तीखी बहस से साफ है कि 'बिग बॉस 20' के घर में असली और नकली रिश्तों का मुखौटा धीरे-धीरे उतर रहा है, जिससे आने वाले दिनों में समीकरण और बिगड़ सकते हैं। वहीं, 'वीकेंड का वार' में सलमान खान के भरोसे को लेकर एक बड़ी बात कही है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Updated on:
04 Oct 2026 12:23 pm
Published on:
04 Oct 2026 12:12 pm