OTT

‘जान देने की कोशिश की थी…’, मनीष गोयल ने ‘प्रोफेसर’ शब्द से जुड़ी खौफनाक घटना का किया खुलासा

Bigg Boss 20: शो में एक बार फिर कंटेस्टेंट ने अपने अतीत के बारे में बड़ा खुलासा किया। मनीष गोयल ने बताया कि जब काजी तौकीर उन्हें प्रोफेसर शब्द बोलते हैं तो उन्हें क्यों तकलीफ होती है?
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 8:54 AM IST
Manish Goel big reveals on her past

Manish Goel big reveals on her past: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में इन दिनों भावनाओं का ज्वार देखने को मिल रहा है। शो के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली नोकझोंक और तकरार कई बार ऐसे निजी और गहरे जख्मों को कुरेद देती है, जिसके बारे में जानकर हर कोई सन्न रह जाता है। शो का एक ऐसा ही बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। अभिनेता मनीष गोयल (Manish Goel) ने साथी कंटेस्टेंट काजी तौकीर द्वारा बार-बार "प्रोफेसर" कहे जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी और कैमरे के सामने अपने जीवन के सबसे काले और दर्दनाक दौर का खुलासा किया है। जिसे सुनकर वहां मौजूद कंटेस्टेंट भी हैरान रह गए।

"प्रोफेसर" शब्द ने ताजा कर दीं स्कूल के दिनों की दर्दनाक यादें

बिग बॉस का घर इन दिनों जंग का मौदान बना हुआ है। मनीष गोयल पर काजी तौकीर द्वारा लगातार पोक किए जाने और "प्रोफेसर" कहकर बुलाए जाने से मनीष बुरी तरह आहत नजर आए। कनिका मान, गुल्लू और लव गिल के सामने अपने आंसू रोकते हुए मनीष ने बताया कि यह शब्द उनके लिए एक नॉर्मल नहीं है, बल्कि इसके पीछे उनके स्कूल के दिनों की एक बहुत ही डरावनी याद जुड़ी हुई है।

एक्टर ने बताया कि जब वह आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा में थे, तब उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था जिसने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था। महज 12 साल की उम्र में अपनी जिंदगी के उस अंधकारमय दौर को याद करते हुए मनीष ने बेहद दिल दहला देने वाली बात कही, "अगर मुझे एक शब्द में कहना हो, तो 'मैंने सुसाइड करने की कोशिश की थी।'" साथी कंटेस्टेंट गुल्लू ने उनकी इस हालत को समझते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि यदि वह असहज महसूस कर रहे हैं तो उन्हें इसके बारे में ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है। मनीष ने शेयर किया कि इस दर्दनाक घटना के बारे में केवल उनकी मां और उनकी पत्नी पूनम ही जानती हैं।

पत्नी पूनम और बेटे आर्यवीर ने संभाला मोर्चा, परिवार आया साथ

मनीष गोयल के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया और घर के बाहर भी बहस तेज हो गई है। अभिनेता के बचाव में उनका पूरा परिवार मजबूती से खड़ा नजर आ रहा है। उनकी पत्नी और टीवी एक्ट्रेस पूनम नरूला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि काजी द्वारा लगातार 'ज्ञानी बाबा' और 'प्रोफेसर' कहकर उनके पति की उम्र को लेकर जो शर्मिंदगी (एज-शेमिंग) पैदा की जा रही थी, असल में वही उनके इस तरह भड़कने की मुख्य वजह थी। पूनम ने दर्शकों से अपील की कि वह किसी के प्रति दीवानगी में इतने अंधे न हो जाएं कि सामने वाले का दर्द और उसकी स्थिति नजरअंदाज कर दें।

इसके अलावा, मनीष के बेटे आर्यवीर गोयल भी अपने पिता के समर्थन में आगे आए हैं। उन्होंने काजी की हरकतों और उनके व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि घर में जो कुछ भी हुआ उसने सारी हदें पार कर दी हैं। परिवार के इस मुश्किल वक्त में एकजुट होकर खड़े होने से यह साफ हो गया है कि शो के भीतर का यह मानसिक तनाव अब कंटेस्टेंट्स के निजी जीवन और परिवारों को भी झकझोर रहा है।

Updated on:
18 Nov 2026, 8:54 AM IST
Published on: