OTT

काजी तौकीर पर मनीष गोयल की पत्नी पूनम का फूटा गुस्सा, लताड़ लगाते हुए खोला ‘प्रोफेसर’ वाले गुस्से का राज

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट मनीष गोयल पर लगातार पोक करने और उनकी एज-शेमिंग करने को लेकर काजी तौकीर ने कमेंट किया था। उसी को लेकर अब एक्टर की पत्नी ने तीखा हमला बोला है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 8:41 AM IST
Manish Goel Wife Poonam slams Qazi Touqeer after poking and age gaping comment in bigg boss 20

Manish Goel Wife Poonam angry On Qazi Touqeer: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच तनातनी और जुबानी जंग चरम पर है। शो के अंदर होने वाली हर छोटी-बड़ी बात का असर अब घर से बाहर मौजूद सेलेब्स और उनके परिवारों पर भी साफ दिखने लगा है। हाल ही में शो के कंटेस्टेंट और जाने-माने अभिनेता मनीष गोयल (Manish Goel) को काजी तौकीर द्वारा लगातार उकसाने का मामला गरमा गया है। अपने पति को निशाना बनाए जाते देख अब मनीष की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस पूनम नरूला (Poonam Narula) ने एक महीने से ज्यादा समय तक सब्र रखने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है और काजी को आड़े हाथों लिया है।

"मजाक से शुरू हुआ सिलसिला अब एज-शेमिंग तक पहुंच गया है"

पूनम नरूला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद तीखा और भावुक नोट शेयर किया। उन्होंने काज़ी तौकीर की हरकतों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए स्पष्ट किया कि काजी घर के अंदर मनीष को लगातार 'ज्ञानी बाबा' और 'प्रोफेसर' जैसे तानों से चिढ़ा रहे हैं। पूनम के मुताबिक, शुरुआत में यह सब एक सामान्य प्रैंक या मजाक की तरह शुरू हुआ था, जिसमें बाकी घरवाले भी शामिल थे, लेकिन काजी ने इसे हद से ज्यादा खींच दिया और अब यह भद्दी बातों तथा उम्र को लेकर शर्मिंदगी (एज-शेमिंग) पर उतर आया है।

खबर अपडेट की जा रही है।

Updated on:
17 Nov 2026, 8:41 AM IST
Published on: