
Mary Kom On Love Gill and ScoutOP relationship: टीवी का बड़ा रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के घर में हर दिन नए रिश्ते बनते और बिगड़ते नजर आते हैं। इन दिनों शो के कंटेस्टेंट स्काउटओपी (ScoutOP) और लव गिल के बीच की बॉन्डिंग को लेकर सोशल मीडिया से लेकर सितारों तक जोरदार चर्चाएं हो रही हैं। दोनों भले ही अपने रिश्ते को भाई-बहन का नाम देते आए हैं, लेकिन घर के अंदर उनकी बढ़ती नजदीकियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब इस पूरे विवाद पर घर से बेघर हुई देश की शान और दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम (Mary Kom) ने भी खुलकर अपनी राय रखी है और इस रिश्ते पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
'बिग बॉस 20' से बाहर आते ही और रविवार के वीकेंड का वार के बाद लव गिल पर स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी ने कैरेक्टर पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट गया था। अब उसी को लेकर एक्स कंटेस्टेंट रहीं मैरी कॉम ने बयान दिया। जब मैरी कॉम से लव गिल और स्काउट के रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के अपनी बात रखी। मैरी कॉम ने कहा कि 'वीकेंड का वार' के दौरान होस्ट सलमान खान ने भी इनडायरेक्टली इस बात की तरफ इशारा किया था कि दोनों को संभलकर रहने की जरूरत है।
मैरी कॉम ने अपनी बात रखते हुए कहा, "हां, भाई है लेकिन ऐसे होता है क्या? तुम्हारा घर में भी तो भाई है… ऐसे भाई-बहन ऐसे शो में साथ रहना गलत है। अच्छी बात है परवाह करो, केयर करो, लेकिन ये वाला… ज्यादा ओवर है।" उनका साफ तौर पर यह मानना था कि रियलिटी शो के मंच पर भाई-बहन के नाम पर इस तरह की हद से ज्यादा नजदीकियां और ओवर-डूइंग सही नहीं है, और दर्शकों के सामने भी इसका गलत संदेश जाता है।
मैरी कॉम के इस बयान के बाद एक बार फिर यह बहस छिड़ गई है कि क्या रियलिटी शो के अंदर गेम खेलने के चक्कर में रिश्तों की मर्यादा लांघी जाती है। शो के शुरुआत से ही स्काउट और लव एक ही ग्रुप का हिस्सा रहे थे, लेकिन उनकी लगातार बढ़ती फिजिकल नजदीकियों ने न सिर्फ घर के अन्य सदस्यों बल्कि बाहर बैठे दिग्गजों का भी ध्यान खींचा है।
मैरी कॉम के इस दो टूक बयान ने आग में घी का काम किया है, और अब फैंस भी सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर दो गुटों में बंटते नजर आ रहे हैं। देखना यह होगा कि आने वाले एपिसोड्स में इस बात पर खुद लव और स्काउट की तरफ से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।