OTT

‘इतनी घटिया, सस्ती कॉपी, छी!’, नवाजुद्दीन-दीया मिर्जा की ‘डॉ. हसन’ का टीजर देख नेटिजन्स को आई अमेरिकी सीरीज की याद

Nawazuddin Siddiqui and Dia Mirza Dr Hassan Teaser Out: नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा की 'डॉ. हसन' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर ने सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद निराश किया है। दर्शकों ने मेकर्स पर अमेरिकी शो के कॉन्सेप्ट को कॉपी करने का आरोप भी लगाया है।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 5:55 PM IST
Nawazuddin Siddiqui and Dia Mirza Dr Hassan Teaser
नवाजुद्दीन-दीया मिर्जा की 'डॉ. हसन' की हुई हाउस एमडी से तुलना। (फोटो सोर्स: @jiohotstar/instagram and IMDb)

Nawazuddin Siddiqui and Dia Mirza Dr Hassan Teaser: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा आने वाली सीरीज 'डॉ. हसन' में एक साथ नजर आएंगे, जो दर्शकों को मेडिकल साइंस की रहस्यमयी दुनिया में ले जायेगी। नवाजुद्दीन इसमें डॉ. हसन का मुख्य किरदार निभा रहे हैं, जबकि दीया भी सीरीज में एक अहम भूमिका में दिखाई देंगी। रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित इस सीरीज में फैसल रशीद, रहमत रतन, जेसन थाम और स्मरण सानू भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

दिलचस्प बात यह है कि यह प्रोजेक्ट ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल ही में दीया मिर्जा ने एक पोस्ट शेयर कर नवाजुद्दीन के बर्ताव पर सवाल उठाए थे और उनके रवैये को आपत्तिजनक बताया था। हालांकि, फैंस को लगा था कि उनका यह पोस्ट शायद उनके आने वाले प्रोजेक्ट से जुड़ा हो सकता है, और ये एक PR स्टंट है, लेकिन अब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इसका टीजर रिलीज कर दिया है।

'डॉ. हसन' की 'हाउस एमडी' से हो रही तुलना

बता दें कि 'डॉ. हसन' की पहली झलक को यूजर्स से वह रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसकी शायद मेकर्स को उम्मीद रही होगी। टीजर रिलीज होते ही कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर की। कई लोगों ने इसकी तुलना डेविड शोर द्वारा बनाए गए और ह्यू लॉरी अभिनीत लोकप्रिय अमेरिकी मेडिकल ड्रामा 'हाउस एमडी' से की है।

यह मेडिकल ड्रामा मूल रूप से नवंबर 2004 से मई 2012 तक Fox चैनल पर टेलीकास्ट हुआ था और इसके कुल आठ सीजन आए थे।

सोशल मीडिया यूजर्स की कर रहे हैं कमेंट्स

सोशल मीडिया यूजर्स ने निराशा जताते हुए इसकी ओरिजिनैलिटी पर सवाल उठाए। एक यूजर ने कमेंट किया, "इतनी घटिया और सस्ती कॉपी बनाने पर उन्हें शर्म आनी चाहिए।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "रीमेक क्यों? कुछ ओरिजिनल क्यों नहीं? 'हाउस एमडी'… सच में?" एक तीसरे यूजर ने कहा, "यार, इन्होंने तो 'डॉ. हाउस' को कॉपी कर लिया।"

यूजर्स कर रहे नवाजुद्दीन और दीया मिर्जा की नई सीरीज की आलोचना। (फोटो सोर्स: @jiohotstar/instagram)

कुछ लोगों ने कास्टिंग और क्रिएटिव डायरेक्शन पर भी सवाल उठाए। एक यूजर ने टिप्पणी की, "नहीं, 'डॉ. हाउस' के रोल में नवाज बिल्कुल नहीं जंच रहे। यह बहुत अजीब लग रहा है।" एक और नेटिजन ने कमेंट किया, "यह 'हाउस एमडी' की एक सस्ती देसी कॉपी है, लेकिन नवाज हमेशा की तरह अपना बेस्ट देंगे।" एक यूजर ने यह भी सवाल उठाया, "क्या सच में इन लोगों को लगता है कि हम भारतीयों ने 'डॉ. हाउस' नहीं देखा है?"

जानकारी के लिए बता दें कि नवाज और दीया की सीरीज 'डॉ. हसन' का प्रीमियर 11 दिसंबर को JioHotstar पर होगा।

Updated on:
18 Nov 2026, 5:55 PM IST
Published on: