
OTT releases this week: जून 2026 के लास्ट वीक OTT दर्शकों के लिए बेहद स्पेशल होने वाला है। इस दौरान कई बड़े वेब शो, फिल्मों और रियलिटी कार्यक्रमों की रिलीज तय है, जिनका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे अब वो इंतजार खत्म होने को है। बता दें, फैंटेसी, कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिलर और रियलिटी शो जैसे अलग-अलग जॉनर के कंटेंट एक साथ रिलीज होने जा रहे हैं, जिससे दर्शकों के पास एंटरटेंनमेट के कई ऑप्शन मौजूद होंगे।
टारगेरियन सिविल वॉर आखिरकार अपने चरम पर पहुंच रहा है। ग्रीन्स और ब्लैक्स का आमना-सामना होगा और किंग्स लैंडिंग इस युद्ध में डूब जाएगी। बता दें, मैट स्मिथ का डेमन और एम्मा डी'आर्सी की और शक्तिशाली रेनेरा दोनों के बीच की लड़ाई वेस्टरोस को हमेशा के लिए बदल देगी और इस नए सीजन में कई बड़े वार और राजनीतिक टकराव दिखाए जाएंगे।
TVF की फेमस ग्रामीण हेल्थकेयर कॉमेडी वापस आ गई है। अमोल पाराशर के डॉ. प्रभात भातकांडी गांव के टूटे-फूटे PHC को ठीक करने की कोशिश में नई ब्यूरोक्रेटिक रुकावटों, भ्रष्टाचार और दवाइयों की कमी से जूझते नजर आएंगे, जो दिलचस्प है।
ये कहानी जेम्स कैमरून की पेंडोरा कहानी का तीसरा चैप्टर है, जो अब OTT पर आ गया है। जेक सली और नेतिरी 'वे ऑफ वॉटर' की घटनाओं के बाद एक नए खतरे से लड़ेंगे।
कॉमेडी और मिस्ट्री पसंद करने वालों के लिए 'द शीप डिटेक्टिव्स' एक अनोखा अनुभव लेकर आ रही है। कहानी कुछ भेड़ों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने मालिक की मौत के पीछे की सच्चाई तलाशने निकल पड़ती हैं।
'अवतार: द लास्ट एयरबेंडर सीजन 2' भी फैंटेसी लवर्स को नई कहानी और रोमांच से जोड़ने के लिए तैयार है, जिसमें फायर लॉर्ड ओजाई और अजुला का खतरा बढ़ता जा रहा है, जो काफी दिलचस्प है।
नेहा धूपिया, मनोज और सीमा पाहवा स्टारर ये ड्रामा-कॉमेडी परिवार, मानसिक स्वास्थ्य और थेरेपी पर एक ताजा नजरिया पेश करती है। इसमें पंकज त्रिपाठी सपोर्टिंग रोल में हैं।
कुणाल खेमू के रियलिटी टीवी डेब्यू में सोलह कंटेस्टेंट जोड़ियों के रूप में प्रतिस्पर्धा करेंगे जहां भरोसा और धोखा ही खेल के नियम हैं। ये रियलिटी शो काफी दमदार होने वाला है क्योंकि यहां हार-जीत के लिए कंटेस्टेंट के बीच टक्कर देखने को मिलेगा।
सबसे बड़ी वापसी है 'लॉक अप सीजन 2' की। इस बार फराह खान और रितेश देशमुख नए जेलर के रूप में हैं। साथ ही, 14 फेमस चेहरों को जेल-थीम वाले माहौल में रखा जाएगा जहां उनके सबसे गहरे राज कैमरे पर आएंगे।
तो जून 2026 का आखिरी हफ्ता OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। बड़े बजट की इंटरनेशनल फिल्मों से लेकर भारतीय वेब सीरीज और रियलिटी शो तक, सब कुछ दर्शकों के लिए नया देखने को मिलेगा।