Panchayat Season 3: प्राइम वीडियोज की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फुलेरा गांव में सचिव के पद पर वैकेंसी का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसके तमाम मतलब निकालते हुए दिख रहे हैं। आइये आपको बताते हैं क्या है ये माजरा।
Panchayat Season 3: पंचायत वेब सीरीज (Panchayat Season 3) की एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में फुलेरा गांव में सचिव के पद खाली होने की बात की जा रही है। एक्ट्रेस ने लोगों से पोस्ट के लिए सीवी भी मांगी है।
'पंचायत सीजन 3' की रिलीज से पहले एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने लोगों को बड़ा हिंट देते हुए बताया कि इस बार सीरीज में नए सचिव की खोज की जाएगी। नीना गुप्ता ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'गली गली में शोर है…फुलेरा को नए सचिव की खोज है। अपनी सीवी भेजिए। फुलेरा में सचिव पोजीशन ओपन हो गई है।’
नीना गुप्ता के इस पोस्ट के शेयर करते ही फैंस लगातार कमेंट करने लगे। मिनटों में ही ढेरों कमेंट्स आ गए। एक यूजर ने लिखा, 'देख रहा है विनोद कैसे सचिव को बदला जा रहा है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ' ये सब क्या देखना पड़ा रहा है?' पोस्ट में कुछ यूजर मेल आईडी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट का कहानी से क्या रिश्ता है वो सीरीज के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा, जो इसी महीने की 28 तारीख को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।