OTT

‘बिग बॉस 20’ के घर में बिगड़ी काजी तौकीर की तबीयत! बुखार के बाद ले जाना पड़ा मेडिकल रूम, आया हेल्थ अपडेट

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के प्रतियोगी और सिंगर काजी तौकीर को लेकर खबर है कि उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने मेडिकल चेकअप के लिए लेकर जाया गया। अब उनका हेल्थ अपडेट आया है।
2 min read
• •
Oct 06, 2026
Qazi Touqeer Battle Fever in Bigg Boss 20 team share his health update

Qazi Touqeer Battle Fever in Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के घर में प्रतियोगियों के बीच मुकाबला दिन-ब-दिन दिलचस्प होता जा रहा है। इसी बीच शो के सबसे फेमस और एनर्जेटिक कंटेस्टेंट्स में से एक, सिंगर काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के प्रशंसकों के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से काजी की सेहत ठीक नहीं चल रही है और उन्हें घर के अंदर तेज बुखार आ गया है। कमजोरी और लो-एनर्जी महसूस होने के बाद मेकर्स ने उन्हें तुरंत मेडिकल चेक-अप के लिए ले जाया, जिसके बाद उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

काजी तौकीर की टीम ने शेयर किया उनका हेल्थ अपडेट

काजी तौकीर की तबीयत बिगड़ने पर टीम ने क्या लिखा?

काजी तौकीर के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरीज सेक्शन पर उनकी टीम 'टीम काजी' द्वारा एक भावुक बयान जारी किया गया है। बयान में फैंस को भरोसा दिलाते हुए लिखा गया, "हमारे रॉकस्टार काजी बिग बॉस के घर में पिछले कुछ दिनों से बुखार से जूझ रहे हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह बहुत जरूरी आराम कर रहे हैं।"

टीम ने आगे लिखा, "हाल ही में उन्हें थोड़ी कम एनर्जी महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें मेडिकल रूम में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उनकी पूरी जाँच की है। राहत की बात यह है कि वह अभी भी बिग बॉस के घर के अंदर ही मौजूद हैं और हम लगातार बिग बॉस की मेडिकल टीम के संपर्क में हैं।"

फैंस से मांगी दुआएं

टीम ने आगे बताया कि सेहत खराब होने और आराम करने की सलाह के बावजूद काजी घर के कामों में हिस्सा ले रहे हैं और घर का माहौल खुशनुमा बनाए हुए हैं। टीम ने लिखा, "थोड़ा आराम करते हुए भी काजी शो में एक्टिव हैं, सभी का मनोरंजन कर रहे हैं और अपनी पॉजिटिविटी बिखेर रहे हैं। यही हमारे रॉकस्टार की खासियत है! हम सभी फैंस से गुजारिश करते हैं कि वे शांत रहें, भरोसा रखें और काज़ी पर अपना प्यार व दुआएं बरसाते रहें। जैसे ही वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगे, अपने वही पुराने धमाकेदार अंदाज में वापसी करेंगे। गेट वेल सून रॉकस्टार!"

सितंबर में शुरू हुआ 'बिग बॉस 20'

आपको बता दें कि 'बिग बॉस' का 20वां ऐतिहासिक सीजन 6 सितंबर 2026 से शुरू हुआ था। इस बार शो में 16 मशहूर सेलिब्रिटीज ने एंट्री ली है, जिसमें एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशाल तंवर, अमन गांधी, अरिश्फा खान, काज़ी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, उदिति सिंह, तन्मय सिंह (स्काउटOP), यंग DSA और लव गिल जैसे नाम शामिल हैं। दर्शक इस ड्रामा से भरपूर शो को JioHotstar और Colors TV पर देख रहे हैं। फैंस अब काज़ी के जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक होने और स्क्रीन पर वापसी करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Updated on:
06 Oct 2026 12:05 pm
Published on:
06 Oct 2026 11:41 am