OTT

‘राख’ में किसने निभाया है 16 साल की गीता चोपड़ा का किरदार? फिर चर्चा में है 1978 का दिल दहला देने वाला हत्याकांड

Who Is Divya Sharma Web Series Raakh: 1978 में दिल्ली को हिला देने वाले गीता-संजय चोपड़ा अपहरण-हत्याकांड पर बनी क्राइम सीरीज 'राख' एक बार फिर इस केस को चर्चा में ले आई है और इसकी वजह16 साल की गीता चोपड़ा का किरदार है।

2 min read
Jun 21, 2026
Divya Sharma
Divya Sharma( IMDb)

Who Is Divya Sharma Web Series Raakh: हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'राख' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अली फजल और सोनाली बेंद्रे जैसे स्टार से सजी इस सीरीज ने अपनी गंभीर कहानी और रहस्य से भरपूर कथानक के कारण दर्शकों का ध्यान खींचा है। हालांकि, इन बड़े सितारों के बीच एक नया चेहरा भी लोगों की नजरों में आया है और वो हैं दिव्या शर्मा है।

कौन है गीता चोपड़ा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस

दिव्या शर्मा ने 'राख' में सुमन (असल गीता चोपड़ा से प्रेरित किरदार) नाम की एक युवा का किरदार निभाया है। कहानी की शुरुआत सुमन और उसके भाई के अचानक लापता हो जाने से होती है। इसके बाद पूरी कहानी उनके गायब होने के पीछे छिपे सच और अपराधियों की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है। दरअसल, सुमन का किरदार इमोशनल रूप से काफी चैलेंजिंग है और दिव्या ने इसे बेहद सहज अंदाज में निभाया है।

बता दें, इस सीरीज में सुमन को एक समझदार लेकिन मासूम लड़की के रूप में दिखाया गया है। उसके साथ हुई घटना न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे समाज को झकझोर देती है। दिव्या की सादगी और स्वाभाविक एक्टिंग ने इस किरदार को और प्रभावशाली बना दिया है। कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर उनके एक्टिंग की तारीफ भी की है। दिव्या शर्मा इससे पहले वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' में जुही के किरदार में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 'ककून' जैसी मिनी सीरीज में भी काम किया है। हालांकि 'राख' को उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

भारत के एक चर्चित हत्याकांड पर आधारित कहानी

वेब सीरीज 'राख' की कहानी भारत के एक चर्चित अपराध मामले से अधारित बताई जा रही है। ये कहानी 1970 के दशक के उस कुख्यात केस की याद दिलाती है जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। उस दौर में 2 अपराधियों ने एक भाई-बहन का अपहरण कर लिया था। फिरौती की योजना से शुरू हुआ अपराध बाद में एक दर्दनाक हत्या में बदल गया। इस घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया था और लंबे समय तक ये मामला सुर्खियों में रहा।

बता दें, सीरीज का डायरेक्टर प्रोसित रॉय ने किया है, जो इससे पहले ‘परी’ और ‘पाताल लोक’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं। ‘राख’ में रहस्य, भावनाएं और अपराध की परतें एक साथ देखने को मिलती हैं। तो वहीं दिव्या शर्मा की परफॉर्मेंस ने ये साबित कर दिया है कि आने वाले समय में वो इंडस्ट्री की उभरती हुई प्रतिभाओं में शामिल हो सकती हैं।

Updated on:
21 Jun 2026 02:03 pm
Published on:
21 Jun 2026 01:33 pm