OTT

Ranveer Allahbadia के सपोर्ट में उतरी ये एक्ट्रेस, भड़के लोगों ने कहा- ”घटिया औरत तुझे तो कोई फर्क पड़ेगा नहीं”

Ranveer Allahbadia Controversy: बॉलीवुड की फेमस ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया का समर्थन किया है। आइए जानते हैं, राखी सावंत ने क्या कुछ कहा ...
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2025, 12:25 PM IST
Ranveer Allahbadia Controversy
Ranveer Allahbadia Controversy

Ranveer Allahbadia Controversy: मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को हाल ही में ''इंडिया गॉट लेटेंट'' शो में देखा गया। इस दौरान उन्होंने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता को लेकर ऐसा सवाल किया, जिससे लोग नाराज हो गए। सोशल मीडिया पर रणवीर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच राखी सावंत उनके समर्थन में उतर आई है। आइए जानते हैं, राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने रणवीर के समर्थन में ऐसा क्या कहा कि यूजर उसे जमकर ट्रोल करने लगे।

राखी सावंत ने किया सपोर्ट

Rakhi Sawant Supported Ranveer Allahbadia

राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रणवीर की माफी को सही बताया और साथ ही फैंस से उन्हें माफ करने की अपील की। राखी ने कहा, ''गलती हो गई, माफ कर दो यार… कभी-कभी ऐसा हो जाता है।'' राखी सावंत के पोस्ट के बाद यूजर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

आपको बता दें, राखी सावंत पिछले साल दिल्ली में ''इंडिया गॉट लेटेंट'' शो का हिस्सा रह चुकी हैं। पिछले साल जब वह शो का हिस्सा थीं, तब उन्होंने एक सीनियर कॉमेडियन महीप सिंह पर गुस्से में आकर हमला कर दिया था। महीप सिंह एक कॉम्पिटिटर की तारीफ कर रहे थे, लेकिन राखी को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने उन्हें चुप रहने के लिए कह दिया। इसके बाद गुस्से में वह स्टेज छोड़कर चली गई थीं।

क्या है पूरा विवाद?

रणवीर इलाहाबादिया ने शो में माता-पिता के रिश्ते पर आपत्तिजनक बयान दिया था। इस पर विवाद बढ़ने के बाद रणवीर के साथ-साथ शो के आयोजकों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा और कॉमेडियन समय रैना के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई गई है।

रणवीर ने मांगी माफी

रणवीर इलाहाबादिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी। उन्होंने कहा, ''मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था। मेरा कमेंट गलत था और फनी भी नहीं था। मैं सिर्फ माफी मांगने आया हूं। यह मेरी गलती थी और मैं वादा करता हूं कि आगे से ऐसा नहीं होगा।'' रणवीर ने यह भी कहा कि उन्होंने वीडियो के आपत्तिजनक हिस्से हटाने की बात की है।

Updated on:
11 Feb 2025, 12:25 PM IST
Published on: