OTT

Bigg Boss 20: रीति तिवारी ने काजी तौकीर से की दोस्ती, परिवार और अपने सबसे बड़े डर का किया खुलासा

Rhiti Tiwari Qazi Touqeer: 'बिग बॉस 20' के घर में रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच गहरी दोस्ती होती दिख रही है। जिसे लेकर बाकी घरवाले भी बातें कर रहे हैं। अब रीति ने काजी से अपने दिल की बात की और अपना डर बताया।
2 min read
• •
Sep 30, 2026
Rhiti Tiwari reveals her big fear front of Qazi Touqeer And said sorry
रीति तिवारी ने काजी तौकीर ने मांगी माफी (Photo Source- Instagram/JioHotstar)

Rhiti Tiwari and Qazi Touqeer Friendship: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के घर में जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, कंटेस्टेंट्स के बीच के समीकरण और उनकी निजी जिंदगियों की परतें भी खुलकर सामने आ रही हैं। शो के एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इन्फ्लुएंसर रीति तिवारी (Riti Tiwari) सिंगर-एक्टर काजी तौकीर (Qazi Touqeer) को सॉरी बोलती दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने इसके पीछे का कारण अपने परिवार के मतभेदों को बताया। रीति ने इस बीच अपने सबसे बड़े डर को लेकर भी खुलासा किया।

रीति तिवारी ने काजी तौकीर से मांगी माफी

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, इसमें सोफे पर अकेले बैठे काजी के पास रीति जाती हैं और उनसे माफी मांगती हैं। बातचीत की शुरुआत करते हुए रीति तिवारी ने काजी तौकीर से कहा, "शुरुआत तो करना चाहूंगी सॉरी से! सच में दिल से सॉरी।" इस पर काजी ने उन्हें संभालते हुए कहा, "अरे कोई नहीं, शांत रह।"

इसके बाद रीति ने अपने मन का गुबार निकालते हुए बताया कि जब किसी की पारिवारिक जिंदगी में उतार-चढ़ाव (Updowns) आते हैं, तो इंसान की मानसिकता पूरी तरह बदल जाती है। रीति ने कहा, "मेरे दिल में कभी किसी के लिए कुछ गलत नहीं होता। लेकिन जब आपकी फैमिली लाइफ थोड़ी उथल-पुथल से गुजरती है, तो इंसान को अंदाजा नहीं होता पर उसकी मेंटालिटी एक अलग दिशा में चली जाती है। मुझे एक लंबे समय तक लगने लगा था कि पूरी दुनिया ही मेरे खिलाफ खड़ी हो जाएगी।"

रीति तिवारी ने अपने डर का किया खुलासा

अपने जीवन के सबसे बुरे दौर और डर के बारे में बात करते हुए रीति तिवारी काफी भावुक हो गईं। उन्होंने आगे कहा, "आपको पता है मेरी लाइफ का सबसे बड़ा डर क्या था? मैं 'था' बोल रही हूं क्योंकि अब वो डर अब ज्यादा नहीं है… मुझे लगता था कि मैं ऐसा कुछ कर दूंगी जिससे मेरी पूरी फैमिली का और हम सबका नाम खराब हो जाएगा। मैं इस डर में रोज जीती थी और फिर आखिर में वही हो गया। पूरी प्रक्रिया में मुझे बस यही लगता रहा कि मैं ही सही हूं।"

इसके साथ ही रीति ने काजी से अपने गिले-शिकवे भी बयां किए और कहा कि जब काजी अपने जोन में रहते थे तो कभी-कभी उन्हें पूरी तरह इग्नोर कर देते थे।

काजी तौकीर ने मांगी माफी

रीति की शिकायत सुनकर काजी तौकीर ने तुरंत उन्हें "सॉरी" कहा और माहौल को हल्का करते हुए रीति के पिता मनोज जी को याद किया। काजी ने कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुराकर कहा, "मनोज जी बहुत बढ़िया हैं! मनोज जी, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। मनोज जी, ये एक बहुत महान और प्रतिभाशाली लड़की है… थोड़ी क्रेजी जरूर है, लेकिन बहुत अच्छी है!" इस बातचीत के बाद दोनों के बीच की गलतफहमियां दूर होती नजर आईं और दर्शकों को रीति का एक बेहद संवेदनशील पहलू देखने को मिला।

Updated on:
30 Sept 2026 12:02 pm
Published on:
30 Sept 2026 11:22 am