OTT

Rise And Fall 2: मनीष कश्यप ने वीरेंद्र सहवाग को कहा ‘क्रिकेट का भगवान’ तो हैरान हुए वीरू, फिर दिया शानदार जवाब

Rise and Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के सेट पर मनीष कश्यप ने जैसे ही वीरेंद्र सहवाग को देखा उन्हें क्रिकेट का भगवान कहने लगे। वीरू ने तुरंत इसका जवाब दिया।
2 min read
• •
Sep 26, 2026
Rise & Fall 2 Manish Kashyap say Virender Sehwag God of Cricket Veeru reply
मनीष कश्यप ने छुए वीरेंद्र सहवाग के पैर (Photo Source- Instagram/reality_flicks_)

Rise and Fall Season 2 premieres: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' (Rise and Fall 2) का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 26 सितंबर को शो के प्रीमियर के साथ ही दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। शो के ऑन-एयर होते ही सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई दिलचस्प और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें डिजिटल क्रिएटर और यूट्यूबर मनीष कश्यप पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से पहली बार मिलते नजर आ रहे हैं। इस मुलाकात के दौरान मनीष ने सहवाग को क्रिकेट का भगवान कहा, तो वीरू चौंक गए और तुंरत इसका जवाब दे डाला।

सहवाग ने मनीष कश्यप को दिया जवाब

राइज एंड फॉल 2 प्रीमियर के जो वीडियो सामने आए हैं उसमें देखा जा सकता है कि मनीष कश्यप जैसे ही सेट पर वीरेंद्र सहवाग से मिलते हैं, वह सहवाग का स्वागत करते हुए काफी भावुक और नर्वस हो जाते हैं और सहवाग के पैर छूते हैं।

वीरेंद्र सहवाग मनीष का अभिवादन करते हुए पूछते हैं "नमस्कार मनीष जी, कैसे हैं आप? स्वागत है आपका राइज एंड फॉल में।" इस पर मनीष कश्यप उत्साह में कहते हैं, "मुझे मेरे भगवान दिख गए!" मनीष की यह बात सुनकर सहवाग थोड़े हैरान रह जाते हैं और तुरंत बेहद सादगी और मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, "अरे! ऐसा मत कहिए, हमारे भगवान तो एक ही हैं और उनका नाम सचिन तेंदुलकर है।" वीरेंद्र सहवाग के इस विनम्र जवाब ने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ इंटरनेट यूजर्स का भी दिल जीत लिया है।

मनीष कश्यप ने अपने गेम को लेकर भी की बात

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मनीष कश्यप ने सहवाग की बेबाक बल्लेबाजी की तुलना अपने निडर पत्रकारिता के अंदाज से कर डाली। मनीष ने कहा, "सर, जैसे आप बैटिंग करते वक्त यह नहीं देखते कि सामने कौन सा बॉलर है और धड़ाधड़ शॉट जमाते जाते हैं, ठीक वैसे ही मैं भी यह नहीं सोचता कि सामने कौन भ्रष्टाचारी है और कितना मजबूत है। मैं बस उसे उखाड़कर फेंकने का प्रयास करता हूं।"

मनीष कश्यप ने आगे माना कि सहवाग जैसे दिग्गज के सामने खड़े होकर वह काफी नर्वस महसूस कर रहे हैं। इस पर सहवाग ने बड़े ही प्यार से उनका हाथ थामकर उनकी नर्वसनेस को दूर किया और कहा, "कोई बात नहीं, आराम से सांस लीजिए और शांत रहिए।"

26 सितंबर से शुरू हुआ शो

'राइज एंड फॉल 2' का यह प्रीमियर एपिसोड दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। मनीष कश्यप का निडर अंदाज और वीरेंद्र सहवाग की हाजिरजवाबी शो के पहले ही दिन से चर्चा का विषय बन गई है। फैंस कमेंट करके दोनों की इस जुगलबंदी पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, इंटरनेट पर प्रीमियर से जुड़े कई और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं

Updated on:
26 Sept 2026 02:06 pm
Published on:
26 Sept 2026 01:44 pm