OTT

रोहित शेट्टी ने ‘बिग बॉस 20’ में गैंगस्टर और अपने घर पर गोलीबारी पर की बात, सलमान खान की दी मिसाल

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में होस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने घर फायरिंग और लॉरेंस बिश्नोई का इनडायरेक्ट तरीके से नाम लिया।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2026, 8:03 AM IST
Rohit Shetty reaction Firing outside his house in bigg boss 20 Weekend ka Vaar and salman khan attitude
रोहित शेट्टी ने बिग बॉस 20 में वीकेंड का वार एपिसोड में गैंगस्टर पर की बात (Photo Source- JioHotstar)

Rohit Shetty On Firing outside his house in Weekend ka Vaar: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के 'वीकेंड का वार' का एपिसोड इस हफ्ते दर्शकों के लिए बेहद खास और चौंकाने वाला रहा। सुपरस्टार सलमान खान की व्यस्तता और काम के कमिटमेंट्स के चलते इस हफ्ते मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने शो की होस्टिंग की कमान संभाली। शो में आते ही रोहित शेट्टी अपने कड़क और बेबाक अंदाज में नजर आए। उन्होंने घर के कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने के साथ-साथ हाल ही में मुंबई में हुई खौफनाक फायरिंग की घटनाओं का जिक्र किया और एक बड़ा बयान दिया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

रोहित शेट्टी ने 'वीकेंड का वार' में अपने घर पर फायरिंग को लेकर की बात

शो के दौरान रोहित शेट्टी ने घर के कुछ कंटेस्टेंट्स जैसे यंग डीएसए (Young DSA), आसिफ खान और स्काउटओपी (ScoutOP) के आक्रामक रवैये और उनके 'बुली गैंग' जैसे बर्ताव पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने काजी तौकीर के प्रति उनके गलत व्यवहार और एज-शेमिंग (Age-shaming) करने पर उन्हें आड़े हाथों लिया। कंटेस्टेंट्स की हरकतों पर तंज कसते हुए रोहित शेट्टी ने कहा, "तुम लोग क्या गैंगस्टर बन रहे हो यार? यहां हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं।"

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने इनडायरेक्टली हाल ही में मुंबई में सेलिब्रिटीज के घरों के बाहर हुई फायरिंग और सुरक्षा से जुड़े हालातों की तरफ इशारा किया। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को अपनी हरकतों में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी और कहा कि बाहर असल जिंदगी में जो हालात चल रहे हैं, उसका अंदाजा इन्हें शो के अंदर बैठे हुए नहीं है। इसके अलावा, उन्होंने सलमान खान की फिटनेस और उम्र का जिक्र करते हुए कहा कि 60 साल की उम्र में भी सलमान खान जिस तरह काम कर रहे हैं और ट्रोल्स का सामना कर रहे हैं, वह मिसाल है, जबकि वह खुद 52 साल के हैं।

माही विज को दी सलाह, मैरी कॉम हुईं शो से बाहर

रोहित शेट्टी ने अभिनेत्री माही विज (Mahii Vij) और आम्रपाली दुबे से भी बात की। उन्होंने माही को सलाह दी कि वह किसी ग्रुप में अपनी पहचान न खोएं और एक सीनियर आर्टिस्ट की तरह अकेले मजबूत होकर खेलें। शो में आगे बढ़ते हुए, रोहित शेट्टी ने स्काउटओपी और लव गिल की घर में नजदीकियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दोनों कंटेस्टेंट को बताया कि बाहर उनका रिश्ता किसी बहन भाई से अलग दिख रहा है। जो बेहद खराब है।

वहीं दूसरी तरफ वीकेंड के इस वार में मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम (Mary Kom) को शो से बाहर होने की खबर आ रही है। रविवार के एपिसोड में स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी भी घर के अंदर नजर आएंगी, जिससे शो में और नया ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

Updated on:
25 Oct 2026, 8:03 AM IST
Published on: