OTT

ऋषभ जायसवाल के ‘राइज एंड फॉल 2’ में जाते ही गर्लफ्रेंड श्रेया कालरा हुई इमोशनल, बोलीं- हैप्पी बर्थडे बाबू

Rishabh Jaiswal entry in Rise And Fall 2: 'राइज एंड फॉल 2' का हिस्सा बनने के बाद अभिनेता और इन्फ्लुएंसर ऋषभ जायसवाल इस बार अपने जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड श्रेया कालरा से दूर हैं। इसी को लेकर श्रेया ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
2 min read
• •
Oct 12, 2026
Shreya Kalra emotional after Rishab Jaiswal entry in Rise And Fall 2 said happy birthday babu
श्रेया कालरा ने ऋषभ शेट्टी को लेकर किया पोस्ट (Photo Source- shreyakalraa)

Shreya Kalra Post Rishab Jaiswal In Rise And Fall 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के पहले सीजन की विजेता रहीं श्रेया कालरा के बाद अब सीजन 2 में उनके बॉयफ्रेंड और अभिनेता ऋषभ जायसवाल नजर आने वाले हैं। शो के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक पोस्ट भी सामने आया है जो श्रेया कालरा ने ऋषभ के लिए किया है। इसमें वह बेहद खुश और इमोशनल दोनो नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट में बताया है कि ऐसा पहली बार है जब बर्थडे पर ऋषभ उनके साथ नहीं होंगे।

श्रेया कालरा ने लिखा इमोशनल नोट

श्रेया कालरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऋषभ के साथ एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने बताया कि 'राइज एंड फॉल 2' के सफर की शुरुआत की वजह से इस बार उनका जन्मदिन थोड़ा अलग और भावुक कर देने वाला रहा। श्रेया से मिलने के बाद यह पहला मौका है जब ऋषभ अपने जन्मदिन के खास दिन पर अपनी पार्टनर के साथ मौजूद नहीं हैं।

इस भावनात्मक मौके पर श्रेया कालरा ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल बर्थडे नोट लिखा। श्रेया ने अपने दिल के जज्बातों को बयां करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे बाबू! जब से मैं तुमसे मिली हूं, पहली बार तुम मेरे साथ अपना बर्थडे मनाने के लिए यहां नहीं हो। यह बहुत अजीब और अधूरा सा लग रहा है। मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है।"

"मुझे यकीन है तुम ट्रॉफी लेकर ही वापस आओगे"- श्रेया कालरा

भले ही शो में जाने की वजह से दोनों के बीच दूरी आ गई हो और श्रेया के लिए यह पल थोड़ा उदासी भरा रहा, लेकिन उन्होंने ऋषभ के इस नए सफर पर पूरा भरोसा जताया है। श्रेया ने अपने मैसेज के जरिए यह साबित किया कि वह अपने पार्टनर की सफलता और सपनों के साथ मजबूती से खड़ी हैं। अपने पोस्ट में श्रेया ने लिखा, "लेकिन मुझे पता है कि तुम शो में बहुत अच्छा करोगे और वह ट्रॉफी घर ले आओगे। मुझे तुम पर बहुत गर्व है और मैं हर कदम पर तुम्हारा हौसला बढ़ाऊंगी।"

'राइज एंड फॉल 2' में ऋषभ जायसवाल के शामिल होने के कारण इस कपल को कुछ हफ्तों के लिए एक-दूसरे से दूर रहना पड़ेगा। ऐसे में श्रेया के इस प्यार भरे पोस्ट पर फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और ऋषभ को जन्मदिन के साथ-साथ शो के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं उनका कहना है कि श्रेया कालरा का यह खास बर्थडे विश और उनका निस्वार्थ प्यार यह साबित करता है कि दूरियां चाहे कितनी भी हों, उनका रिश्ता बेहद मजबूत है।

वहीं, ऋषभ का 'राइज एंड फॉल 2' के स्टेड से कई वीडियो सामने आ रहे हैं। जिसमें ऋषभ जायसवाल ने आते ही 'फ्लॉप फ्लॉर' पर सबसे पहले प्रियंका चाहर चौधरी का नाम लिखा और कहा कि इनसे कुछ अच्छा करने की उम्मीद थी जो इन्होंने तोड़ दी। वहीं, टारगेट फ्लॉर पर उन्होंने शहनाद पूनावाला का नाम लिया, क्योंकि यह इंसान जीतने के लिए कुछ भी करेंगे। हिट फ्लॉर पर उन्होंने गौतम गुलाटी को रखा।

Updated on:
12 Oct 2026 01:27 pm
Published on:
12 Oct 2026 01:07 pm